फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

परमीशन रद्द का नहीं मिला है लिखित पत्र: सलमान

Sun, 07 Jul 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। उर्स की तमाम तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं। उर्स की तमाम व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन बैठकें कर चुका है। अब अंतिम समय में इस्लामिया में होने वाले ताजुश्शरीया के उर्स की परमीशन को निरस्त किया जाना दुखद है। यह कहना है जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान हसन खान का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हालांकि उर्स को रद्द किए जाने की कोई भी लिखित सूचना प्रशासन की ओर से अभी उन्हें नहीं मिली है। अलबत्ता, इस्लामिया मैदान पर उर्स की परमीशन रद्द किए जाने की बात आई है तो यह शर्मनाक है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास कैसे सार्थक होगा। जहां तक अब उर्स की जगह की बात है तो इसका फैसला शहजादे ताजुश्शरीया असजद मियांऔर मुरीद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि ताजुश्शरीया हमेशा विवादों से बचते रहे और अमनो मोहब्बत का पैगाम देते रहे। लिहाजा उनकी हिदायत का अमल करते हुए पूरी तरह अमन को बरकरार रखा जाएगा। यही असजद मियां की ओर से सभी से अपील भी है।
विज्ञापन

उर्स के खिलाफ विहिप ने

हाईकोर्ट में डाली पीआईएल
बरेली। इस्लामिया में होेने वाले उर्स ताजुश्शरीया के खिलाफ हाईकोर्ट में विश्व हिंदू परिषद की ओर से पीआईएल डाली गई थी। एक दिन पहले डाली गई पीआईएल के खिलाफ उर्स कमेटी की ओर से भी अर्जी डाल दी गई है। हाईकोर्ट ने पीआईएल स्वीकार करते हुए इस पर सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख डाल दी है। उर्स की परमीशन के निरस्त होने की एक वजह लोग यह भी मान रहे हैं। क्योंकि कोर्ट के पीआईएल स्वीकार करने के बाद किसी भी फैसले में प्रशासन का हाथ न फंस जाए। इसलिए प्रशासन ने खुद को साफ रखने के लिए परमीशन निरस्त कर दी है। परमीशन रद्द के फैसले के बाद विरोध कर रहे संगठन के लोग जब सुबह कलक्ट्रेट पर पहुंचे तो उन्हें धरने से पहले ही वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed