{"_id":"5d1fbd298ebc3e3ce562764e","slug":"education-bareilly-news-bly367434495","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि में अब छह पाठ्यक्रम में कर सकेंगे स्पेशलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि में अब छह पाठ्यक्रम में कर सकेंगे स्पेशलाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कृषि शिक्षा के पाठ्यक्रम में फेरबदल करते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम समितियों का विस्तार किया है। कृषि विषय में अब चार की जगह छह पाठ्यक्रम में स्पेशलाइजेशन किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने पाठ्यक्रम समिति के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस बार पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, कीट विज्ञान समेत रोजगारपरक विषयों को कृषि पाठ्यक्रम में समाहित कर इसका विस्तार किया गया है। एमएससी कृषि में अब चार के बजाय छह पाठ्यक्रम में स्पेशलाइजेशन किया जा सकेगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय के मुताबिक कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने पाठ्यक्रम विस्तार को मंजूरी दे दी है।
पाठ्यक्रम और विषय
1 : कृषि शस्य विज्ञान - शस्य विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, मृदा एवं जल संरक्षण।
2 : कृषि अर्थशास्त्र - कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि सांख्यिकी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, अंग्रेजी।
3 : कृषि वनस्पति विज्ञान - अनुवांशिकी, पादप प्रजनन, पादप दैहिकी, बीज प्रोद्यौगिक, जैव प्रोद्यौगिकी, पादप रोग विज्ञान।
4 : उद्यान विज्ञान - फल विज्ञान, सब्जी विज्ञान, पुष्प उत्पादन एवं अलंकृत बागवानी, मसाले वाली फसलें, औषधीय तथा सुगंधित फसलें।
5 : कृषि रसायन - कृषि रसायन, जीव रसायन।
6 : पशुपालन एवं दुग्ध उद्योग - पशुपालन एवं दुग्ध उद्योग, कीट विज्ञान।