{"_id":"68d6f2e5afbc71e1ef0b2b8b","slug":"educated-students-about-banking-procedures-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-147775-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंकिंग प्रक्रियाओं के बारे में छात्राओं को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंकिंग प्रक्रियाओं के बारे में छात्राओं को बताया
विज्ञापन
छात्राओं ने बैंक की प्रक्रिया के बारे में जाना। स्रोत शिक्षा विभा
बदायूं। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को बैंक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय साक्षरता से जोड़ना, बैंकिंग प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने बैंक की कई शाखाओं का निरीक्षण किया। बैंक स्टाफ ने उन्हें खाता संचालन की प्रक्रिया, एटीएम का उपयोग, पासबुक प्रिंटिंग मशीन, चेक जमा करने की मशीन, धनराशि जमा और निकासी की विधि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने प्रत्यक्ष रूप से इन प्रक्रियाओं को देखकर समझा कि बैंकिंग सेवाओं का लाभ कैसे लिया जाता है।
इस गतिविधि से छात्राओं में न केवल बैंकिंग प्रणाली के प्रति जिज्ञासा बढ़ी, बल्कि वित्तीय लेन-देन की व्यावहारिक जानकारी भी विकसित हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इनसे उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह और वित्तीय मामलों को समझने की क्षमता विकसित होती है। संवाद