फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ection 82 notice pasted on the house of the accused in farmer Santosh murder case in Bareilly

संतोष शर्मा हत्याकांड: छह पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, घरों पर नोटिस चस्पा

Thu, 14 Dec 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 03:49 PM IST
सार

पुलिस ने भमोरा क्षेत्र के एंबुलेंस चालक के घर बुलडोजर ले जाकर ढोल बजवाकर मुनादी कराई, वहीं इसी तरह की कार्रवाई करने के लिए तीन पुलिस टीमें उन जिलों को रवाना हो गई हैं, जहां के पुलिसकर्मी रहने वाले हैं।

विज्ञापन
ection 82 notice pasted on the house of the accused in farmer Santosh murder case in Bareilly
आरोपी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में किसान की पीटकर हत्या के मामले में फरार पुलिसकर्मी अब अपने ही विभाग के निशाने पर हैं। इनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवेचक ने टीम के साथ भमोरा क्षेत्र के एंबुलेंस चालक के घर बुलडोजर ले जाकर ढोल बजवाकर मुनादी कराई, वहीं इसी तरह की कार्रवाई करने के लिए तीन पुलिस टीमें उन जिलों को रवाना हो गई हैं, जहां के पुलिसकर्मी रहने वाले हैं।

विज्ञापन


दिवाली के दिनों में जुआ बड़े पैमाने पर हो रहा था। इस दौरान दस नवंबर को अफसरों को बिना कोई जानकारी दिए भमोरा थाने की सरदार नगर चौकी पुलिस जुआ पकड़ने गई थी। जुआरी तो फरार हो गए थे पर पुलिस की पिटाई से किसान संतोष शर्मा की मौत हो गई थी। एसएसपी ने उस वक्त सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। एक दरोगा नेपाल सिंह को भूमिका सामने आने पर बाद में निलंबित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर एंबुलेंस ड्राइवर विजय समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट करा दी। विवेचना फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को दे दी गई। एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह पुलिसकर्मियों समेत एंबुलेंस ड्राइवर के 82 की कार्रवाई (कुर्की पूर्व) कर दी।

मददगारों पर भी कार्रवाई करेगी पुलिस
विवेचक के साथ फतेहगंज पश्चिमी व भमोरा थाना पुलिस की टीम दोपहर के वक्त भमोरा के कोहनी गांव पहुंची। वहां एंबुलेंस ड्राइवर विजय के घर का दरवाजा ताला बंद मिला। उसके दरवाजे पर ढोल बजवाकर उसकी फरारी की घोषणा कर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। मौके पर बुलडोजर भी खड़ा किया गया था। विवेचक पांडेय ने कहा कि तय अवधि में हाजिर न होने पर आरोपी के नाम दर्ज संपत्ति घर की कुर्की की जाएगी। आरोपियों के मददगारों पर भी कार्रवाई होगी।

सात आरोपियों को फरार मानकर हो रही तफ्तीश
एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सरदार नगर एसआई टिंकू कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल सत्यजीत सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार को पहले निलंबित किया था जबकि नेपाल सिंह को बाद में निलंबित किया गया। 

मृतक के भाई कृष्ण कुमार की ओर से कराई गई एफआईआर में एंबुलेंस ड्राइवर समेत सात नामजद और तीन अज्ञात का जिक्र था। विवेचक के मुताबिक इस लिहाज से प्राथमिक तौर पर इन्हीं सात लोगों को फरार आरोपी मानकर तफ्तीश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य पुलिसकर्मियों व नामजदों की संपत्ति कुर्क होगी।

छह पुलिसकर्मियों के घर मुनादी करने निकलीं तीन टीम
दरोगा टिंकू कुमार निवासी आगरा, नेपाल सिंह निवासी चंदौसी (संभल), हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा निवासी मुरादाबाद, मनोज कुमार निवासी अमरोहा, कांस्टेबल अंकित कुमार निवासी अमरोहा और दीपक निवासी हाथरस की तलाश में बरेली से तीन दरोगा के नेतृत्व में तीन टीम निकल चुकी हैं। इनके पास जो कुर्की नोटिस है, वह इन आरोपियों के घर पर चस्पा करना है। मुनादी के साथ घोषणा करनी है। इसके फोटो व वीडियो कोर्ट में पेश करने हैं।

एसपी देहात के मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी पुलिसकर्मियों व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने कोर्ट को वस्तुस्थिति बताई तो 82 की कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया जो चस्पा कर दिया गया है। इनके गिरफ्तार या हाजिर न होने पर कोर्ट से आदेश लेकर इन सभी की संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed