फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eco friendly corridor will be built in Bareilly

UP: यहां बनेगा इको फ्रेंडली गलियारा, आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू होगा चिह्नित जमीन का अधिग्रहण

Tue, 30 Apr 2024 11:10 AM IST
मुकेश कुमार शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो
शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

बरेली के लोगों के लिए खुशखबर है। बदायूं रोड पर इको फ्रेंडली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण ने इसकी रुपरेखा तैयार कर ली है। यह उत्तर प्रदेश का पहला इको फ्रेंडली कॉरिडोर होगा। 

विज्ञापन
Eco friendly corridor will be built in Bareilly
एमएसएमई टाउनशिप का प्रस्तावित मानचित्र।  - फोटो : बीडीए

विस्तार

प्रदेश और देश की राजधानी के बीच में बसी बरेली औद्योगिक विकास की नजीर बनेगी। विकास प्राधिकरण ने बदायूं रोड पर प्रदेश के पहले इको फ्रेंडली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की रुपरेखा तैयार कर ली है। फिलहाल, पहले चरण में 109 एकड़ जमीन चिह्नित कर अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना के विस्तार के लिए और 400 एकड़ जमीन का सर्वे भी किया गया है। परियोजना के डिमांड और सर्वे में बरेली सहित लखनऊ और एनसीआर के एक हजार से ज्यादा उद्यमियों ने इससे जुड़ने की सहमति दी है।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण ने बरेली-बदायूं रोड के दोनों किनारों पर इको फ्रेंडली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए मिलक मंशारामपुर, आलमपुर जाफराबाद और केमुआ गांव में जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन


इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: सायमा ने सोनी बनकर प्रेमी से रचाई शादी, हिना बी बन गई आकांक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बरेली के इन गांवों में सर्किल रेट सबसे कम होने की वजह से यहां सस्ती जमीन उपलब्ध हो जाएगी और विकास के बाद तैयार भूखंड भी सही दरों पर उद्यमियों को मुहैया कराए जा सकेंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुमान के अनुसार यहां 30 से 40 हजार रुपये वर्गमीटर की दर से भूखंड मिल सकता है। 

इस परियोजना पर शासन ने सैद्धांतिक सहमति पहले ही दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आचार संहिता के समाप्त होने के बाद इन गांवों में जमीन अधिग्रहण के लिए भी हरी झंडी मिल जाएगी।

गेल लगाएगा प्लांट, उद्योगों को होगी गैस की आपूर्ति
पूरे औद्योगिक क्षेत्र को इको फ्रेंडली बनाने के लिए विकास प्राधिकरण ने गेल से भी संपर्क किया है। यहां गेल को भी जमीन मुहैया कराई जाएगी। यहां गेल अपना प्लांट लगाएगा और उद्योगों को गैस की आपूर्ति की जाएगी। इस क्षेत्र में गैस आधारित उद्योगों को तरजीह दी जाएगी। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ 30-30 मीटर का ग्रीन बेल्ट भी विकसित किया जाएगा। 

खुली बैठकों से ली जाएंगी आपत्तियां और सुझाव
विकास प्राधिकरण ने इस परियोजना से बरेली के साथ ही लखनऊ और एनसीआर के उद्यमियों को जोड़ने के लिए उनके साथ खुली बैठक करने की योजना बनाई है। वहां से मिलने वाले सुझाव के आधार पर ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 20 किलोमीटर दूर बिनावर के पास ही बदायूं रोड को गंगा एक्सप्रेस वे क्रॉस कर रहा है।

जरूरत की सभी सुविधाएं भी होंगी विकसित
इस औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की जरूरत से जुड़ी सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी अलग-अलग भूखंड आवंटित किए जाएंगे। वेयर हाउस, कैंटीन, पार्किंग, सभागार सहित अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा।

बरेली विकास प्राधिकरण के मनिकंडन ए. ने बताया कि बदायूं रोड पर प्रदेश के पहले इको फ्रेंडली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को शासन की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसकी विस्तृत कार्ययोजना भी शासन को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि आचार संहिता के बाद इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed