फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eco caught fire after collision with pickup in Badaun driver burnt alive

UP: वीभत्स हादसे को देख कांपी रुह... स्टेयरिंग में फंसने से चालक को नहीं मिला बचने का मौका; दो वाहनों की टक्कर

Sun, 02 Feb 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 11:10 AM IST
सार

बदायूं के उझानी रोड पर शनिवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और इको वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में सिलेंडर फटने से इको में भीषण आग लग गई। जिससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Eco caught fire after collision with pickup in Badaun driver burnt alive
Eco caught fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक-उझानी मार्ग पर शनिवार रात हुए वीभत्स हादसे को देख राहगीरों की रुह कांप गई। दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद चालक वैन में स्टेयरिंग में फंसकर रह गया। वैन में सवार चार सवारी मौके से भाग निकली। इस दौरान करीब दो घंटे तक कादरचौक-उझानी मार्ग पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाना शुरू कर दिया। इसी बीच वैन के पीछे की डिग्गी में लगा सीएनजी का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे आग की चपेट में दरोगा एवं सिपाही आकर झुलस गए। 
विज्ञापन


आग का गोला बनते ही वैन में से चालक को निकालने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। जिससे चालक ने आग की लपटों से घिरी वैन के स्टेयरिंग में फंसकर तड़प तड़पकर अपनी जान गवां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक आग का गोला बनी रही कार
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वैन में आग नहीं लगी थी। राहगीरों की सूचना पर थाने से हल्का इंचार्ज अवधेश यादव और कांस्टेबल सहदेव मौके पर पहुंचे थे। उस दौरान वैन में चार सवारी घायलावस्था में मौजूद थी। 

भीषण आग ने वैन को पूरी तरह आगोश में ले लिया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन फाटक बंद मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी समय रहते मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिससे वैन करीब एक घंटे तक धू-धूकर जलती रही।

 

गाड़ी नंबर से पता चला चालक का नाम पता
आग में जलने के कारण चालक की पहचान हो पाना पुलिस को मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने गाड़ी नंबर को ट्रेस किया तो चालक का नाम ओमेंद्र पाल यादव पता चल सका। पुलिस ने परिवार से संपंर्क किया। 

 

परिजनों ने बताया कि ओमेंद्र पाल यादव ही कार के मालिक थे। वह ही वैन को चलाते थे। वह बुकिंग पर उझानी गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। कादरचौक एसओ ने बताया कि पिकअप गाड़ी नंबर एटा जिले की है। गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।
 

पिकअप की टक्कर के बाद इको में लगी आग, चालक जिंदा जला
बदायूं के उझानी रोड पर शनिवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और इको वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में सिलेंडर फटने से इको में भीषण आग लग गई। जिससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। बचाव कार्य के दौरान आग की लपटों से एक दरोगा व सिपाही झुलस गए। एक घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।

 

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा निवासी नन्हें यादव (30) पुत्र श्यामपाल शनिवार शाम करीब सात बजे बुकिंग छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक गाड़ी पर सब्जी लादकर कादरचौक से उझानी मंडी की तरफ जा रहा था। इसी बीच उझानी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पिकअप और इको की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में पिकअप सड़क किनारे खंती में पलट गई। जबकि इको वैन के परखच्चे उड़ गए। 

 

उसमें लगा सीएनजी गैस का सिलेंडर फट गया। जिससे वैन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही वैन आग का गोला बनकर जलने लगी। हादसे में घायल हुए वैन चालक को आग लपटों में घिरने के बाद खुद को बचाने का मौका नहीं मिल सका। जिससे वह वैन में अंदर ही फंसकर जिंदा जल गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक अवधेश कुमार व कांस्टेबल सहदेव मौके पर पहुंचे। 

 

जिन्होंने आग की लपटों में घिरे वैन चालक को बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों पुलिस कर्मी आग की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने चालक का जला हुआ कंकाल वैन से बाहर निकाला। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जले हुए कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पिकअप चालक भाग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed