{"_id":"6a6b0c976446af57e10726c9","slug":"echo-of-mysterious-explosion-in-the-sky-shook-windows-and-doors-in-bareilly-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आसमान में रहस्यमय धमाके की आवाज से हिल गया शहर, सोनिक बूम की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आसमान में रहस्यमय धमाके की आवाज से हिल गया शहर, सोनिक बूम की चर्चा
Thu, 30 Jul 2026 02:04 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 PM IST
सार
बरेली में बृहस्पतिवार सुबह रहस्यमय धमाके की आवाज से शहर हिल गया। सुबह करीब 9:30 बजे और फिर 10:10 बजे आवाजें सुनी गईं। खिड़की-दरवाजे तक हिल गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बृहस्पतिवार सुबह दो बार धमाके जैसी आवाज से पूरा शहर हिल गया। शहर से लेकर देहात तक के घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने की बात लोगों ने कही और कयासों का सिलसिला शुरू हो गया। किसी ने बादलों का गड़गड़ाहट कहा, किसी ने इसे सोनिक बूम बताया। पिछले साल दो अगस्त को इसी तरह की आवाज आई थी। तब जानकारों से इसे सोनिक बूम बताया था।
विज्ञापन
भरतौल फायरिंग रेंज के पास भी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने सैन्य प्रशिक्षुओं के गोलाबारी का प्रशिक्षण माना। पर सैन्य कर्मियों से पूछा तो उन्होंने गोलाबारी प्रशिक्षण से इन्कार किया। इस रहस्यमयी आवाज पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। गांधी उद्यान पर चार्य विक्रेता नीरज राठौर ने कहा कि यह धमाका सुनकर अनहोनी की आशंका से पार्क में टहलने लाए लोग और राहगीर ठहर गए। हालांकि, गंभीर मामला न होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सुभाषनगर निवासी राजीव ने कहा कि तेज धमाके की आवाज पर लोग घर से बाहर निकलकर आपस में जानकारी करने लगे। हालांकि, यह आवाज कहां से आई, इस पर असमंजस रहा। प्रकरण पर एयरफोर्स के अधिकारियों और रक्षा जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि के संबंध में जानकारी से साफ इन्कार किया। तो दूसरी ओर शहरी और ग्रामीण तमाम चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक बोले- सोनिक बूम थी धमाके जैसी आवाज
सेवानिवृत्त सार्जेंट राकेश विद्यार्थी के मुताबिक जब लड़ाकू विमान हवा की गति से तेज उड़ान भरते हैं, तब कुछ देर बाद तेज आवाज होती है। आसमान में कई जगह वैक्यूम होता है, जहां तेज ध्वनि विस्फोटक की तरह गूंजती है। जिसे सोनिक बूम कहते हैं। एयरबेस में लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। संभवत: यही कारण रहा होगा। पिछले वर्ष और उससे पहले भी कभी-कभी धमाके जैसी आवाज आई थी।
सेवानिवृत्त सार्जेंट राकेश विद्यार्थी के मुताबिक जब लड़ाकू विमान हवा की गति से तेज उड़ान भरते हैं, तब कुछ देर बाद तेज आवाज होती है। आसमान में कई जगह वैक्यूम होता है, जहां तेज ध्वनि विस्फोटक की तरह गूंजती है। जिसे सोनिक बूम कहते हैं। एयरबेस में लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। संभवत: यही कारण रहा होगा। पिछले वर्ष और उससे पहले भी कभी-कभी धमाके जैसी आवाज आई थी।