{"_id":"632e18c7d70ad2446f4b8c7d","slug":"ebus-ac-blast-investigation-starts-bareilly-news-bly4985758141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-बसों का संचालन बंद, अब जांच के बाद चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-बसों का संचालन बंद, अब जांच के बाद चलेंगी
सार
स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन पर ई-बस का एसी कंप्रेशर फटने के बाद परिवहन निगम ने सभी 14 ई-बसों का संचालन रोक दिया है।परिजन चुप कराते हैं तो वह पिता को याद करके फिर रोने लगता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली। स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन पर ई-बस का एसी कंप्रेशर फटने के बाद परिवहन निगम ने सभी 14 ई-बसों का संचालन रोक दिया है। शुक्रवार को सारी बसें चार्जिंग स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की जांच के लिए मुंबई से आ रही बस निर्माता कंपनी की टीम के देररात बरेली पहुंचने की उम्मीद है। अब जांच के बाद ही सभी ई-बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इधर, चार्जिंग स्टेशन के ऑपरेशन इंचार्ज सुरेंद्र ने दावा किया है कि एसी का कंप्रेशर कूलिंग सिस्टम की जांच के दौरान फटा था। चार्जिंग के समय हादसे की बात गलत है। बस की बैटरी अब भी 95 फीसदी से ज्यादा चार्ज है।
चार्जिंग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ई-बस का एसी कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया था। हादसे में मैकेनिक विजय कुमार की मौत हो गई थी, जबकि टेक्नीशियन नरेंद्र और सर्विस इंजीनियर बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से शुक्रवार शाम तक पुलिस, प्रशासन और परिवहन निगम के तमाम अधिकारी मौका मुआयना कर चुके हैं, लेकिन कंप्रेशर के फटने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इधर ई-बसों का संचालन बंद होने से परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
चार्जिंग स्टेशन के ऑपरेशन इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि बुधवार रात सभी बसें चार्जिंग प्वाइंट पर लगा दीं थीं। चार्ज होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह बसों को रूटों पर रवाना किया जाना था, तभी कूलिंग सिस्टम चेक करने के लिए तीन कर्मियों को लगाया गया। सिस्टम चेक करते समय ही धमाका हो गया। कंप्रेशर क्यों फटा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बस निर्माता कंपनी की टीम जांच के लिए मुंबई से चल दी है। उसके शुक्रवार देर रात तक बरेली पहुंचने की उम्मीद है। टीम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
एसी की गैस भरते समय धमाके की चर्चा
धमाके से समय ड्यूटी पर तैनात चार्जिंग स्टेशन के कर्मियों ने बताया कि कूलिंग के लिए लगे एसी की गैस भरने के दौरान धमाका होने की बात कही जा रही है। गेट पर तैनात कर्मी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि उसके कान सुन्न हो गए। एकबारगी तो कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जब कर्मियों को खून से लथपथ पड़ा देखा तब बस में धमाका होने की बात पता लगी।
विजय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अशोक विहार गली नंबर-एक निवासी मैकेनिक विजय की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। पत्नी सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही हैं, लेकिन उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। मां को रोता देख चार साल का बेटा विधान भी बिलख रहा है। परिजन चुप कराते हैं तो वह पिता को याद करके फिर रोने लगता है। विजय के बड़े भाई अजय ने बताया कि विजय की मौत से उनकी पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की है।