फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Earlier, poor construction of the road, now the manholes are covered, not even the complaint was heard.

Bareilly News: पहले सड़क का घटिया निर्माण अब मैनहोल ढके, शिकायत भी नहीं सुनी

Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Earlier, poor construction of the road, now the manholes are covered, not even the complaint was heard.
बरेली। जसोली से मलूकपुर चौराहे तक सीसी रोड बनाकर नगर निगम के ठेकेदार ने मैनहोल भी ढक किए। मौके पर लोगों ने आपत्ति की पर उनकी नहीं सुनी गई। अब लोगों ने मौके की तस्वीरों के साथ मीडिया को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है, लेकिन नगर निगम के निर्माण विभाग ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसी रोड के निर्माण में पहले पुराने मलबे का इस्तेमाल किया गया था जब शिकायत की गई तो खानापूरी करते हुए सड़क बना दी गई। अब डिप बंद करने पर सवाल किया तो ठेकेदार के कर्मचारी बोले जब सफाई की जरूरत होगी तो फिर से सड़क की खोदाई हो जाएगी। अब सवाल यह कि पहले बनाने और फिर खोदने में रुपये खर्च किए जाएंगे। सही तो यही होता कि डिप पर कंक्रीट न करते। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि डिप से कंक्रीट हटवाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed