{"_id":"57c738094f1c1b376e2cb61b","slug":"each-house-will-hit-mass-appeal-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाधार के लिए हर घर में दस्तक देगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाधार के लिए हर घर में दस्तक देगी कांग्रेस
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सितंबर को देवरिया जिले से राहुल गांधी जैसे ही 15 दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे कांग्रेस पूरे प्रदेश में डोर-टू-डोर अभियान भी शुरू कर देगी। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करके लोगों को कांग्रेस की नीतियों और भाजपा, बसपा, सपा की नीतियों की सच्चाई बताएंगे। प्रत्येक परिवार को कांग्रेस के टोल फ्री नंबर से मिस कॉल कराएंगे ताकि उस नंबर पर समय-समय पर पार्टी के संदेश भेज सकें। बुधवार को यहां आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी नसीब सिंह ने पार्टीजनों को नए अभियान के लिए तैयार रहने को कहा।
पत्रकार वार्ता में नसीब सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की पहले चरण की यात्रा छह सितंबर को देवरिया से शुरू होकर 42 जिलों की 56 लोकसभाओं और 230 विधानसभाओं में 250 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के 822 ब्लाकों में संपर्क अभियान शुरू हो जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के 25 हजार परिवारों तक कार्यकर्ता जाएंगे। संपर्क पत्र भरवाए जाएंगे। इसमें कई सवाल होंगे। इसके जरिए लोगों को बताएंगे कि कैसे बसपा दलितों का वोट बेच रही है और सपा अल्पसंख्यकों के बल पर सरकार बनाकर उनका इस्तेमाल कर रही है। भाजपा झूठे वायदों की पार्टी है। तीनों ही दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं और कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। नसीब सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष फूलवती सैनी और मंडल उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने भी सभा में विचार रखे। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अमजद सलीम, मोहम्मद जकी, अनुज गंगवार, जियाउररहमान, महेश पंडित, शकुंतला जौहरी, मोनू पांडेय वीना शर्मा आदि ने प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने आभार जताया।
इंसेट...
टिकट के दावेदारों की लाइन
बरेली। राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह आए तो संपर्क अभियान की तैयारी के लिए लेकिन उनको टिकट के लिए आवेदन करने वालों की लाइन लग गई। सभा स्थल पर दर्जनों कांग्रेसियों ने दावेदारी ठोक दी। सब मंच पर चढ़ गए। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला और शहर अध्यक्ष बदलने की मांग भी की। कुछ ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर सक्रिय कार्यकर्ता बनाए गए हैं। इसको नसीब सिंह ने गंभीरता से लेकर मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी को जांच करने को कहा।