फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-service center started in the court premises in Bareilly

Bareilly News: न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र शुरू, चंद मिनटों में मिलेंगी मुकदमों से जुड़ी जानकारियां

Fri, 25 Jul 2025 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

ई-सेवा केंद्र के जरिये वादकारियों और वकीलों को विभिन्न न्यायालयों से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेंगी। इससे वकीलों और वादकारियों की भागदौड़ कम होगी।

विज्ञापन
E-service center started in the court premises in Bareilly
न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के न्यायालय परिसर में बुधवार को हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायामूर्ति जेजे मुनीर और जिला जज सुधीर कुमार ने ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। ई-सेवा केंद्र के जरिये वादकारियों और वकीलों को विभिन्न न्यायालयों से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेंगी। वकीलों और वादकारियों की भागदौड़ कम होगी। समय और रुपयों की भी बचत होगी। इसके साथ ही न्यायालय कर्मियों पर काम का बोझ भी घटेगा।

विज्ञापन


प्रशासनिक न्यायामूर्ति जेजे मुनीर ने कहा कि ई-सुविधा केंद्र वादकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं के लिए भी सुविधाजनक साबित होगा। इसमें वर्चुअल कोर्ट से संबंधित जानकारी, वाहन चालान का भुगतान, ई-स्टांप दस्तावेजों की जानकारी, याचिकाओं की स्कैनिंग और फाइलिंग, ऑनलाइन स्टांप खरीद, न्यायाधीशों की छुट्टियों से जुड़ी जानकारी और निशुल्क विधिक सहायता आदि सुविधाएं शामिल रहेंगी। वर्चुअल कोर्ट के जरिये छोटे मामलों का निस्तारण आसान हो सकेगा। इसके अलावा लोग जेल में बंद रिश्तेदारों से कुलाकात के लिसए ई-बुकिंग भी करा सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना तौकीर बोले- छांगुर की तरह मुझे भी फंसाया जा सकता है, भाजपा-आरएसएस से हो रहा हिंदुत्व को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-सेवा केंद्र से वादकारियों को मुकदमे की स्थिति की जानकारी और अगली तारीख का भी ऑनलाइन पता लग सकेगा। इसके अलावा अधिवक्ता और वादकारी ई-सेवा केंद्र से किसी आदेश की सत्यापित कॉपी भी प्राप्त कर सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होने वाली सुनिवाई के संबंध में भी केंद्र से जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अपर जिला जज कुमार गौरव आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed