{"_id":"67881cdca083dee11906293d","slug":"e-rickshaw-washed-by-deaf-mute-teenager-after-luring-him-with-toffee-died-due-to-electric-shock-while-removing-it-from-charging-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101044-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टॉफी का लालच दे मूक-बधिर किशोर से धुलवाया ई-रिक्शा, चार्जिंग से हटाते समय करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टॉफी का लालच दे मूक-बधिर किशोर से धुलवाया ई-रिक्शा, चार्जिंग से हटाते समय करंट से मौत
Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
सार
टॉफी का लालच देकर मूक-बधिर किशोर से चालक ने ई-रिक्शा धुलवाया और फिर उससे चार्जिंग से हटाने को कह दिया। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में टॉफी का लालच देकर मूक-बधिर किशोर से चालक ने ई-रिक्शा धुलाया और फिर उससे चार्जिंग से हटाने को कह दिया। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम को बाकरगंज में हुई। मृतक बच्चे की मां ने ई-रिक्शा चालक दीपक और मां पुष्पा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह एक टॉफी फैक्टरी में मजदूरी करके परिवार चलाती है। छोटा बेटा मोहनलाल (13) बचपन से ही मूक-बधिर था। मंगलवार शाम को बाहर खेलने गया था। आरोप है कि तभी गांव के दीपक और उसकी मां ने चार्जिंग में लगे ई-रिक्शे को टॉफी का लालच देकर बेटे से धुलवाया।
दीपक के कहने पर वह चार्जिंग का तार हटाने लगा और करंट की चपेट में आ गया। मोरकली ने बताया कि मोहन को उसी हालत में छोड़कर मां-बेटे भाग गए। काफी देर तक मोहनलाल वहीं पड़ा रहा। सूचना पर उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।