{"_id":"6712fc5a8fe793670908bd94","slug":"e-rickshaw-driver-dies-due-to-collision-with-truck-bareilly-news-c-4-1-bly1039-504597-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सिंधौली चौराहे के पास हुआ हादसा
मीरगंज। कस्बे में सवारियां उतारकर वापस जा रहे ई-रिक्शा चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
टीकाराम पुत्र चेतराम निवासी परचई थाना शाही ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह गांव से कुछ सवारियां लेकर मीरगंज कस्बे में पहुंचे। वहां से सवारियां उतारकर अपने घर परचई आ रहे थे। सुबह पौने नौ बजे रोड क्राॅस करते समय बरेली की तरफ से दिल्ली को जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस बीच ट्रक चालक फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीकाराम की पत्नी की दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में एक लड़का और दो लड़कियां हैं। टीकाराम अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। संवाद