{"_id":"674cd013ce16f153ae07e307","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-for-not-getting-side-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103495-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साइड न मिलने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साइड न मिलने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
विज्ञापन
नवाबगंज। साइड न मिलने पर नाराज बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक से गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे नाराज चालक ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे ही थाने में बिठा लिया। इसके बाद चालक के परिजनों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया।
नगर के मोहल्ला आदर्श नगर के अनुसूचित जाति के मनोज कुमार नगर के एक इंटर कॉलेज में बच्चों को ई-रिक्शा से छोड़कर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक से आ रहे पंडरी के समीप बरौर गांव के शिवम सक्सेना ने साइड के लिए हार्न बजाया। साइड न मिलने पर नाराज शिवम ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर ई-रिक्शा चालक को पीट दिया।
ई-रिक्शा चालक को थाने में बिठाने के बाद उनके नाराज परिजनों ने थाने के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों युवकों का शातिभंग में चालान कर दिया है।
इस मामले में उपनिरीक्षक विदेश शर्मा ने बताया कि दोनों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी। इसलिए दोनों पर कार्रवाई हुई। संवाद