फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-challans of more than 32 thousand vehicles of Bareilly division will be cancelled

E-Challan: बरेली मंडल के 32 हजार से अधिक लोगों को राहत, इस अवधि के सभी ई-चालान होंगे निरस्त

Wed, 17 Sep 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

साल 2017 से 2021 के बीच किए गए सभी ई-चालान निरस्त करने के फैसले से बरेली मंडल के 32 हजार से अधिक लोगों को राहत मिली है। इन वाहन स्वामियों के ई-चालान स्वत: निरस्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन
E-challans of more than 32 thousand vehicles of Bareilly division will be cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

परिवहन विभाग की ओर से वर्ष 2017 से 2021 के बीच किए गए ई-चालान निरस्त करने के फैसले का बरेली मंडल के 32 हजार से अधिक वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसे अवरोध भी स्वतः हट जाएंगे।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए निर्देश के मुताबिक, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए वाहनों के सभी ई-चालानों को निरस्त किया जाना है। आंकड़ों के तहत मंडल में अभी ऐसे 32,737 चालान लंबित हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग: पुलिस को चार प्रदेशों से मिली 515 अपराधियों की सूची, जेल से छूटे शातिरों पर नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर 2021 तक जो चालान मजिस्ट्रेट या न्यायालय में लंबित थे, वे अब कानून के बल पर समाप्त हो गए हैं। इन्हें अब पोर्टल पर डिस्पोस्ड के तौर पर दिखाया जाएगा। इससे फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर या एचएसआरपी की सेवाओं में आने वाली परेशानी से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

वहीं, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के वो चालान, जो कभी भी कोर्ट में नहीं भेजे गए और अब कानूनी समय सीमा की वजह से अभियोजन के योग्य नहीं हैं, उन्हें भी प्रशासनिक रूप से बंद कर दिया गया है। इन्हें पोर्टल पर क्लोस्ड टाइम बार के रूप में दिखाया जाएगा।

जिलेवार चालान की स्थिति 
जिलेवार स्थिति जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक बरेली में 58,140 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इसमें अब तक 31,509 का निस्तारण हो चुका है। 26,631 वाहनों के चालानों का निस्तारण लंबित है। इसी तरह बदायूं में 20,361 वाहनों के चालान हुए थे, इसमें 15,549 चालानों का निस्तारण किया जा चुका है।

 4,812 वाहनों के चालान लंबित हैं। पीलीभीत में 17,094 चालान हुए। इनमें 16,647 चालानों का निस्तारण हो चुका है। 447 लंबित हैं। शाहजहांपुर में 48,922 वाहनों के चालान हुए। इसमें 48,075 चालानों का निस्तारण हुआ, 847 चालान लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed