फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-bus service on Amla, Manauna route stopped, from today all 25 buses will run in the city

Bareilly News: आंवला, मनौना रूट पर ई-बस सेवा बंद आज से सभी 25 बसें शहर में दौड़ेंगी

Mon, 24 Nov 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
E-bus service on Amla, Manauna route stopped, from today all 25 buses will run in the city
बरेली। शीशगढ़ और शेरगढ़ के बाद सोमवार से आंवला, मनौना रूट पर भी ई-बसों का संचालन बंद हो जाएगा। अब सभी ई-बसों को नगर निगम की सीमा में ही संचालित किया जाएगा। तीन रूटों के 60 स्टॉपेज पर हर 15 मिनट में ई-बस मिलेगी। ई-सिटी बस नाम से मोबाइल एप ने भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के तहत ई-बसों का संचालन बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-आंवला-मनौना रूट पर किया जा रहा था। महानिदेशक नगरीय परिवहन सेवा के आदेश पर 11 नवंबर को शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट पर 12 बसों का संचालन बंदकर शहर में नगर निगम की सीमा के तहत तीन रूटों पर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

आंवला, मनौना रूट पर 13 बसों का फिलहाल संचालन हो रहा था। सोमवार से इन बसों को भी शहर में चलाया जाएगा। फिलहाल तीन रूटों पर ही 25 बसों को चलाया जाएगा। रविवार को आंवला रूट पर सेवा बंद करने के बाद बसों के साथ-साथ चालक व परिचालकों के लिए शहर में रूटों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला रूट पर दो हजार से ज्यादा यात्री होंगे प्रभावित ः आंवला रूट पर सोमवार से 13 ई-बसों का संचालन बंद होने के बाद इस रूट पर रोजाना दो हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। अब तक रोडवेज ने भी इस रूट पर बसों की संख्या को नहीं बढ़ाया है। एक ई-बस 29 यात्रियों के साथ रोजाना दो बार आंवला, मनौना के लिए आवागमन करती है। रविवार तक शत प्रतिशत लोड फैक्टर के अनुसार इस रूट पर 1945 यात्रियों ने सफर किया। रोजाना का औसत भी दो हजार यात्रियों के आसपास रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed