फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-bus depot will be built at the old bus stand in Bareilly

Bareilly News: पुराने बस अड्डे पर बनेगा ई-बस डिपो, जुलाई से शुरू होगा चार्जिंग स्टेशन का निर्माण

Tue, 18 Jun 2024 11:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 18 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

बरेली के पुराने बस अड्डे पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम अगले माह शुरू हो जाएगा। बदायूं में काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा पुराने बस अड्डे पर ई-बस डिपो भी बनेगा। 

विज्ञापन
E-bus depot will be built at the old bus stand in Bareilly
बरेली के पुराने बस अड्डे पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुराने बस अड्डे को ई-बस डिपो बनाया जाएगा। यहां पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जुलाई के अंत तक शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए कुछ प्रशासनिक कार्यालय भी शिफ्ट किए जाएंगे। इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 50 ई-बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अगले कुछ महीनों में रोडवेज को 50 ई-बस की पहली खेप मिलनी है। इसके अलावा रोडवेज अपने बेड़े में अनुबंध पर भी ई-बसों को शामिल करेगा। बरेली-दिल्ली के बीच आने वाले दिनों में ई-बसों के संचालन की योजना है।
विज्ञापन


इसके लिए साहिबाबाद डिपो में 150 ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बदायूं में दातागंज रोड स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में 50 ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है। इसका जिम्मा निजी फर्म को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोग न जलते जिंदा: ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही आई सामने; तार नहीं... मौत का जुगाड़ थी 440 वोल्ट की लाइन

पुराने बस अड्डे से सिर्फ ई-बसों का संचालन किया जाएगा। अन्य बसों का संचालन इज्जतनगर (निर्माणाधीन) और सेटेलाइट बस अड्डे से किया जाएगा। पुराने बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों को अगले माह सेटेलाइट और इज्जतनगर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बदायूं रोड पर भी बस अड्डा के प्रस्ताव पर हो रहा काम
बदायूं, मथुरा, कासगंज, आगरा डिपो के अलावा राजस्थान परिवहन निगम की बसें भी बरेली आती हैं। पुराना बस अड्डा घनी आबादी में होने के कारण वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बदायूं रोड पर बस अड्डे के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। झुमका चौराहा के पास छह एकड़ भूमि पर प्रस्तावित बस अड्डे से पहले बदायूं रोड पर ही भूमि देखी गई थी, लेकिन बाद में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। अब नए सिरे से कवायद की जा रही है। 

सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम अगले माह शुरू करा दिया जाएगा। बदायूं में काम शुरू हो चुका है। इज्जतनगर बस अड्डे का का काम जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बसों को वहां शिफ्ट किया जा सके। बदायूं रोड पर भी बस अड्डे के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। बरेली को पहली खेप में 50 ई-बसें मिलनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed