Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dusty hot air scorches people, clouds expected from today

Bareilly News: धूल भरी गर्म हवा ने झुलसाया, आज से बादल घिरने के आसार

Mon, 27 Apr 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dusty hot air scorches people, clouds expected from today
गर्म पछुआ हवा से तप रहा पारा रविवार को पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से 1.5 डिग्री लुढ़का। हालांकि, दिनभर तेज धूप और गर्म हवा से राहगीर बेहाल रहे। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से दो मई तक अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने और बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही, बीते सप्ताह के सापेक्ष सोमवार को तपिश से हल्की राहत मिलने के आसार भी हैं। मंगलवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर पहाड़ों की हवा तेजी से शहर में प्रवेश करेगी। अनुकूल माहौल बनने पर शाम को गरज, चमक के साथ हल्की-तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक संभावित बारिश के बाद पारा में चार डिग्री तक गिरावट होने से तप रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 68 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड गर्मी से बढ़ी कूलर और एसी की मांग
बेतहाशा गर्मी ने एसी और कूलर का कारोबार और तेज कर दिया है। रविवार को शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में कूलर की खरीदारी के लिए कतार रही। एसी के शोरूम में भी लोग बुकिंग और खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी हरीश अरोरा के मुताबिक बजट के अनुसार गर्मी से राहत के लिए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। बाजार में कूलर की मांग ज्यादा है। जबकि एसी में एक से डेढ़ टन की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed