{"_id":"5ebef2ad8ebc3e90a8332d60","slug":"during-the-vehicle-checking-the-lawsuit-the-high-court-lawyer-slapped-the-outpost-incharge-bareilly-news-bly405908450","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान कहासुनी, हाईकोर्ट के वकील ने चौकी इंचार्ज को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान कहासुनी, हाईकोर्ट के वकील ने चौकी इंचार्ज को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
थाने पर हिरासत में आरोपी वकील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी ने किया मारपीट से इंकार
विज्ञापन
बोला- पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे, पुलिस ने चौकी में बंदकर पीटा
हाफिजगंज (बरेली)। रिठौरा में पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया। कहासुनी होने पर बाइक सवार युवक ने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिया। तमतमाई पुलिस आरोपी को थाने ले आई। आरोपी का कहना है कि वह हाईकोर्ट का वकील है और गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था। उसने दरोगा से मारपीट नहीं कि बल्कि, वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने उससे अभद्रता की फिर चौकी में बंदकर पीटा। वह कोर्ट में निपट लेंगे।
गांव रिछौला ताराचंद्र निवासी रामचरन सक्सेना अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। रिठौरा चौकी पर चौकी इंचार्ज पवन सिह चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कागज मांगने पर युवक ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर दबंगई दिखाई और चौकी इंचार्ज के थप्पड़ जड़ दिया। चौकी प्रभारी से मारपीट देख पुलिसकर्मी उत्तेजित हो गए और रामचरन को पकड़कर चौकी ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह काफी फोर्स के साथ चौकी पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामचरन ने दरोगा के साथ मारपीट की है। जबकि पुलिस ने केवल कागज चेक करने को मांगे थे। रामचरन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, रामचरन ने बताया कि उनकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। उसको दवा दिलाने जा रहे थे। रिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी ने उनके साथ मारपीट व अभ्रदता की है। उन्होंने दरोगा को नहीं मारा है. बल्कि चौकी पुलिस ने बंद करके पीटा है। वह हाईकोर्ट में वकील हैं। वह इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोला- पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे, पुलिस ने चौकी में बंदकर पीटा हाफिजगंज (बरेली)। रिठौरा में पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया। कहासुनी होने पर बाइक सवार युवक ने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिया। तमतमाई पुलिस आरोपी को थाने ले आई। आरोपी का कहना है कि वह हाईकोर्ट का वकील है और गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था। उसने दरोगा से मारपीट नहीं कि बल्कि, वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने उससे अभद्रता की फिर चौकी में बंदकर पीटा। वह कोर्ट में निपट लेंगे।