फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   During the total mobile network became jammed

कुल के दौरान मोबाइल नेटवर्क हो गया जाम

Thu, 16 Nov 2017 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 16 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
आला हजरत के कुल के दौरान जिस तरह इस्लामिया मैदान के आसपास का पूरा इलाका जाम हो गया, ठीक उसी तरह करीब दो घंटे मोबाइल नेटवर्क भी जाम रहा। न ठीक से कॉल हो सकी और न ही इंटरनेट एक्सेस कर पाए। हजारों जायरीन तो सिर्फ इसलिए परेशान दिखे कि इंटरनेट ठीक से एक्सेस न होने की वजह से खुद को सोशल मीडिया पर लाइव नहीं कर पाए। इस्लामिया मैदान के आसपास का इलाका ही नहीं बल्कि नेटवर्क संबंधी समस्य पूरे शहर में रही। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू होना था पर अचानक इंटरनेट ठप होने से ऑफ लाइन परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

आला हजरत के कुल की रस्म वैसे तो अपराह्न 2:38 बजे अदा की गई पर बिहारीपुर ढाल से लेकर अयूब खां चौराहा, चौपुला, सेटेलाइट, रोडवेज के इलाके में हजारों की संख्या में जायरीन ही नजर आए। कुल से एक घंटा पहले संख्या कई लाख तक पहुंच गई थी। करीब एक बजे से इंटरनेट की स्पीड डगमगाने लगी। जिस गली से भी जुलूस की शक्ल में जायरीन जा रहे थे वे मोबाइल से वीडियो बनाकर आनलाइन कर रहे थे। उर्स स्थल पर भी ज्यादातर युवा मोबाइल हाथ में लिए वीडियो बनाने या सोशल मीडिया पर ऑनलाइन करने में जुटे थे। एक जगह हजारों की संख्या में मोबाइल यूजर पहुंचने से मोबाइल नेटवर्क ही जाम हो गया। सोशल मीडिया में जिनको लाइव होना था वे मलाल करते रह गए। यही समस्या पूरे शहर में रही। लोग इंटरनेट यूज करने के लिए परेशान रहे। करीब चार बजे इंटरनेट सेवाएं नॉर्मल हो सकीं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एसोसिएट  प्रो. डॉ. रविंद्र सिंह के अनुसार, इंटरनेट सर्विस प्रदाता इंटरनेट यूजर का पूल बनाता है। इसमें निर्धारित संख्या तक यूजर रहते हैं। अगर इसमें यूजर्स की संख्या बढ़ जाएगी तो इंटरनेट स्पीड अपने आप कम होती चली जाएगी और बहुत ज्यादा यूजर बढ़ गए तो इंटरनेट सेवा ठप भी हो सकती है। मोबाइल फ्रीक्वेंसी बैंड पर चलता है। एक ही जगह ज्यादा यूजर होने से मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed