फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Durga Puja confluence of religion and culture in the show

दुर्गा पूजा में दिखा धर्म और संस्कृति का संगम

Tue, 11 Oct 2016 01:22 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja confluence of religion and culture in the show
maa
 दुर्गा पूजा का कार्यक्रम सोमवार को शबाब रहे। इसमें धर्म और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। पंडालों के कार्यक्रमों में महिलाओं का भारी उत्साह दिखा। तो कहीं नृत्य और संगीत की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बंगाली एसोसिएशन की ओर से उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन रेलवे जंक्शन में पिछले चार दिनों से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें नवमी का दिन बहुत खास रहा। महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की पूजा बहुत धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महानवमी की पूजा से हुई। पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद हजारों लोगों ने खिचड़ी भोग का आनंद लिया। इस बीच दिन में म्युजिकल चेयर में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। लोगों ने भी इसमें खूब रुचि ली। वहीं स्टेज पर पश्चिम बंगाल की तर्ज पर अनोखा कार्यक्रम प्रचेष्टा संपन्न हुआ। इसमें मधुर बंगला गीतों ने समां बांध दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज राय, चंचल डे, यूके मित्रा, अर्जुन चंपामणि, पीके टिक्कादार, दिलीप चटर्जी, संजय दास, शिवेश डे, सुशील कुमार, ध्रुव चटर्जी आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

बंगाली क्लब की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट में भी नवमी पर दुर्गा पूजा के बाद सांस्कृतिक और खेल कूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए। खास तौर से म्युजिकल चेयर में महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया। इसके साथ ही अल्पना प्रतियोगिता, शंख ध्वनि प्रतियोगिता में भी लोगों ने खूब रुचि ली। शाम को दुर्गा मां के सामने धुनूची नृत्य ने समां बांध दिया। अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसके बनर्जी, तारुण ताऊत, अंजल बोस, सोवन बनर्जी, चमकी सरकार, पिंटू सरकार, पुष्कर यादव विश्वजीत देव आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलाव बरेली दुर्गा बाड़ी रामपुर बाग में भी नवमी पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण के बाद दोपहर को म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम को मंच पर रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम हुए। जिसका लोगों ने रात तक आनंद लिया। इसी तरह इज्जतनगर में दादू मंदिर, पूर्वोत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट रोड नंबर-4 व एयर फोर्स गेट पर भी दुर्गा पूजा के पंडाल में खूब भीड़ जुटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed