{"_id":"669320027c4f7d0c9d07c677","slug":"durga-became-faria-due-to-fear-of-triple-talaq-and-halala-bareilly-news-c-4-lko1018-439188-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन तलाक व हलाला के डर कर फारिया बनीं दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन तलाक व हलाला के डर कर फारिया बनीं दुर्गा
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के गांव खजुरिया संपत में शनिवार को महंत योगी सरोज नाथ ने बदायूं जिले की मुस्लिम युवती फारिया बी की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराई। युवती का कहना है कि उसने हिंदू धर्म अपनाकर अपनी मर्जी से दिनेश को जीवन साथी चुना है।
बदायूं निवासी फारिया बी ने बताया कि बचपन से ही उसकी हिंदू धर्म में रुचि रही है। मुस्लिम धर्म में तीन तलाक व हलाला जैसी कुप्रथाओं ने उसके अंदर डर पैदा कर दिया है। बदायूं के दिनेश के साथ उसने पढ़ाई भी की थी। पिछले पांच वर्षों से दोस्ती प्यार में बदल गई। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने बंदिश लगा दीं। युवती को डर था कि परिजन उसकी शादी किसी दूसरी जगह न कर दें। इसी वजह से एक माह पूर्व वाराणसी के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं, दिनेश ने बताया कि उसके परिजन शादी के खिलाफ नहीं है। शनिवार को योगी सरोज नाथ के नेतृत्व में ग्राम खजुरिया संपत में भगवान शिव के मंदिर के सामने हवन करके अग्नि को साक्षी मानते हुए फारिया ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम दुर्गा देवी रख लिया। संवाद