{"_id":"678ff3af81a310a0a60a1d0c","slug":"dumpers-destroyed-the-road-pedestrians-wading-through-the-mud-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103732-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डंपरों ने तोड़ डाली सड़क, कीचड़ से निकल रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डंपरों ने तोड़ डाली सड़क, कीचड़ से निकल रहे राहगीर
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 परौथी गांव में जर्जर और कीचड से गुजरते वाहन
विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही टांडा-परोथी की सड़क
नवाबगंज। विकासखंड के ग्राम पंचायत परोथी का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर और बारिश के दिनों में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। कीचड़ से भरी इस तीन किमी. लंबी सड़क से एक बार गुजरने वाले राहगीर दोबारा यहां से गुजरने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य डंपरों से कराया जा रहा है। इस कारण आए दिन इस मार्ग से डंपर गुजर रहे हैं, जिसने सड़क को तोड़ दिया है। जर्जर सड़क की सुध आज तक किसी ने नहीं ली। इससे क्षेत्र के लोग दलदली रास्ते से गुजरने पर विवश हैं।
हजारों की आबादी प्रभावित
सैदपुर, परोथी, टांडा, खंजनपुर, खंजनिया, सहोदरनगला समेत कई ग्रामों को जोड़ने वाला परोथी के इस मुख्य मार्ग का हाल जर्जर व कीचड़ से भरा है। इससे हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। आए दिन इस सड़क के गड्ढों में गिरकर कोई न कोई चोटिल हो जाता है। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य भागवती ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है। ब्रजलाल, राम कैलाश व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि ने मात्र पांच सौ मीटर के इस मार्ग को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली है। संवाद
विज्ञापन
--
नहीं हो रही सुनवाई, दोबारा शिकायत की तैयारी
हाईवे के निर्माण के लिए मिट्टी लेकर निकलने वाले डंपरों ने रोड को तोड़ कर रख दिया है। इस मामले में विधायक से लेकर डीएम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नही हो सका है। इसकी शिकायत अब दोबारा उच्चाधिकारियों को करेंगे।
-श्याम सिंह, ग्राम प्रधान, परौथी
--
हाईवे के निर्माण के लिए डंपरों से मिट्टी का पटान हो रहा है। सड़क खराब हुई है। एनएचएआई के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत कराकर देंगे। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा
-महेशचंद्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी, नवाबगंज