फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to strong wind and rain, paddy and sugarcane crops were destroyed, power failure at many places for 24 hours

Bareilly News: तेज हवा व बारिश से धान व गन्ने की फसल बिछी, कई स्थानों पर 24 घंटे से बिजली गुल

Fri, 13 Sep 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Due to strong wind and rain, paddy and sugarcane crops were destroyed, power failure at many places for 24 hours
मीरगंज/शाही। बुधवार से लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से कई स्थानों पर धान व गन्ने की फसलें बिछ गई हैं। किसान दस से 15 प्रतिशत नुकसान की बात कह रहे हैं। शीशगढ़ और बिशारतगंज में फॉल्ट से 24 घंटे से बिजली गुल है। वहीं, सिरौली-आंवला में एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द, कपूरपुर, समसपुर, नथपुरा बहरोली, हुरहुरी, तिलमास, कुरतरा, रहपुरा, अगरास, खिरका आदि सहित दर्जनों गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं, शाही क्षेत्र के गांव तुरसापट्टी के किसान वीर देव की छह बीघा और अब्दुल सत्तार की 24 बीघा धान की खड़ी फसल, शाहपुर और महिमा नगला के रहने वाले किसान धर्मवीर की 16 बीघा और लालता प्रसाद की नौ बीघा धान की फसल भी खेत में गिर गई है।
विज्ञापन

यही नहीं शाही क्षेत्र के गांव लालपुर, सेवा ज्वालापुर, कुलछा,बुझिया, प्रेमपुर, नारा फरीदापुर, चकरपुर उर्फ लमकन, खरसैनी, विक्रमपुर, बसावनपुर, फरीदापुर, खजुरिया,बसावनपुर, जिया नगला दर्जनों गांवों में भी यही हाल है। कुछ किसानों की अगेती धान की फसल कटाई के लिए तैयार है, जिसको भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्योलड़िया व फतेहगंज पूर्वी में भी किसान चिंतित
क्योलड़िया/फतेहगंज पूर्वी। कस्बे सहित देहात क्षेत्रों में भी अधिकांश किसानों के खेतों पर धान की फसल बिछी दिखी पड़ी। फतेहगंज पूर्वी के कुठला गांव के किसान ओमप्रकाश की एक एकड़ की फसल बिछ गई।

तेज हवा के साथ बारिश से बिजली आपूर्ति हुई ठप

शीशगढ़। बुधवार की रात 12 बजे से हो रही तेज बारिश व हवा के चलने से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे जाफरपुर बिजली घर से पोषित 160 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इन्वर्टर, मोबाइल फोन भी डाउन होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति ठप थी। लोगों का कहना था कि अक्सर बारिश व तेज हवा से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इधर, शेरगढ़ के जेई रामदेव वर्मा ने कहा कि जल्द ही आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। कर्मचारी फाॅल्ट तलाश रहे हैं।
-------

शरबती प्रजाति के धान की फसल को नुकसान

बहेड़ी। क्षेत्र में शरबती प्रजाति के धान की फसल जमीन पर गिर गई है। अगर, बारिश लगातार होती रही और पानी उन खेतों में भर गया तो वह धान खेत में ही खराब हो जाएगा। वैसे बहेड़ी क्षेत्र में मोटे धान की पैदावार सबसे अधिक होती है, जिसमें अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
----
30-40 प्रतिशत नुकसान की आंशका
सिरौली। अंजनी के राजू पांडे, ब्रजमोहन पांडे, सिरौली प्यास के जाबिर खां, आलम खां ने बताया कि फसलों को 30-40 प्रतिशत नुकसान की आशंका जाहिर की है। इधर, तेज हवा के कारण सिरौली को आंवला आ रही एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से घंटों इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही, जबकि बृहस्पतिवार सुबह से ही लगातार बारिश ने कस्बे में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कस्बे के अधिकांश दुकानें बंद रहे। संवाद
--
ज्यादा नुकसान बाजरा की फसल को

आंवला। क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान बाजरा की फसल को हुआ है। किसानों का कहना है कि धान, उड़द और बाजरा की फसलों में बरसात का पानी भर गया है। अगर इसी तरह अगले कुछ दिनों तक बरसात हुई तो फसलों के नुकसान की पूरी संभावना है। मनौना गांव निवासी अजय पुरी ने बताया सबसे ज्यादा बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने नुकसान के आधार पर सरकार से मुआवजे की मांग की है। संवाद

---
फसल के नुकसान के साथ फॉल्ट ने रुलाया
नवाबगंज। खेतों में धान की फसल और गन्ना की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि बारिश का क्रम लगातार जारी रहा तो नुकसान के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है। क्षेत्र में बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार देर रात आपूर्ति ठप रही, जो सुबह आठ बजे सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed