{"_id":"6019a60e8ebc3e389a7d6073","slug":"due-to-reservation-constraints-more-passengers-could-not-travel-in-triveni-express-bareilly-news-bly4358277177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की बाध्यता से त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर नहीं कर पाए ज्यादा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की बाध्यता से त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर नहीं कर पाए ज्यादा यात्री
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
साधारण टिकटों की बिक्री न होने ज्यादातर कोच रहे खाली
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बाद से बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन इसका छोटे स्टेशनों के यात्रियों को कोई फायदा नहीं हुआ। टनकपुर से बरेली जंक्शन तक ट्रेन लगभग खाली आई। बरेली सिटी स्टेशन से 27 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया।
टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के चलने से खटीमा, मझोला पकड़िया, पीलीभीत, इज्जतनगर स्टेशन से छोटी-छोटी दूरी के यात्रियों को कोई फायदा नहीं हुआ। दरअसल, ट्रेन में बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने पर प्रतिबंध है। ऐसे में छोटी दूरी के यात्री सफर नहीं कर सके। लोगों का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस को घाटे से उबारने के लिए रेलवे को साधारण टिकटों की ब्रिकी से प्रतिबंध हटाना होगा, तभी छोटे स्टेशनों से कम दूरी के लोग इसमें सफर कर सकेंगे। ट्रेन इज्जतनगर, सिटी स्टेशन होते हुए जंक्शन पर पूर्वान्ह 11:20 बजे पहुंची, पांच मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सिटी स्टेशन और जंक्शन से 27 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने सर्च अभियान चलाया। सिटी स्टेशन जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हर दिन ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस का समय बदला
काठगोदाम से लखनऊ जाने वाली 05044 डाउन स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक संचालित होगी। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर दोपहर 2:21, बरेली सिटी स्टेशन पर 2:42 और जंक्शन पर 02:53 मिनट पर आएगी। संवाद
विज्ञापन