फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to rain, only nine students reached the college to lock their seats

Bareilly News: बारिश के चलते सीट लॉक कराने कॉलेज पहुंचे सिर्फ नौ विद्यार्थी

Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, only nine students reached the college to lock their seats
बरेली। तेज बारिश के कारण बरेली कॉलेज में शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई। बारिश की वजह से कम विद्यार्थी पहुंचे। इसके चलते शाम तक सिर्फ नौ विद्यार्थियों की ही सीट लॉक की जा सकी। चार सितंबर अंतिम तिथि हैं, ऐसे में रफ्तार को देखते हुए सभी सीटों पर प्रवेश होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि सीट लॉक कराने के लिए पांच छात्र और चार छात्राएं ही कॉलेज आए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए लगातार सूचना भेजी जा रही है। इसके बावजूद वह सीट लॉक कराने में ढिलाई बरत रहे हैं। उन्होंने बताया जब अंतिम समय में अचानक विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ती है, तो समर्थ पोर्टल में तकनीकी समस्याएं आने लगती हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में और देरी होती है।
विज्ञापन

कॉलेज ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह बिना देरी किए अपनी सीट लॉक करा लें, ताकि अंतिम समय की अफरा-तफरी और तकनीकी परेशानियों से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed