फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to land dispute, sticks and firing took place between the two parties.

Bareilly News: जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Mon, 25 Nov 2024 07:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, sticks and firing took place between the two parties.
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों  में लाठी डंडे चलते
भुता/कुआंडांडा। थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई, जिससे आसपास दहशत का माहौल है। विवाद में एक पक्ष से एक को सिर में गंभीर चोट और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के आने से पूर्व ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम वेवल बसंतपुर के अचल प्रताप सिंह के ताऊ रामप्रताप सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। स्व. रामप्रताप सिंह की लड़की रोली ने अपने हिस्से की जमीन राजवीर सिंह को बिक्री कर दी थी। इस मामले में अचल प्रताप व राजवीर सिंह के बीच में जमीन का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। यह वेवल बसंतपुर व खरगापुर गांव के बीच 10 बीघा खेत है। वेवल बसंतपुर निवासी अचल प्रताप सिंह व खरगापुर निवासी बुद्ध पाल सिंह के भांजे राजवीर के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसको लेकर रविवार को दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले व दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई। इसमें राजवीर पक्ष के 60 वर्षीय अमरीश सिंह को सिर में चोटें आई हैं। अचल प्रताप सिंह पक्ष से मुरारी लाल, गंगाराम घायल व एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल अमरीश को सीएचसी कुआंडांडा भेज दिया, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अभी तक दोनों पक्षों के लोगों ने थाने आकर एक दूसरे के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल व हमलावरों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले हैं, लेकिन अभी तक कोई थाने तहरीर लेकर नहीं आया है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed