{"_id":"66ef747b9bbf1bfa2b058176","slug":"due-to-an-old-dispute-a-bully-stabbed-a-young-man-in-the-stomach-bareilly-news-c-4-1-bly1039-486653-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराने झगड़े के चलते दबंग ने युवक के पेट मे मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराने झगड़े के चलते दबंग ने युवक के पेट मे मारा चाकू
विज्ञापन
फरीदपुर। पुराने झगड़े के चलते दबंग ने युवक के पेट में चाकू घोप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है।
फरीदपुर के खल्लपुर गांव निवासी मुनेन्द्र का गांव के ही एक व्यक्ति से शराब के नशे में कुछ माह पूर्व झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दोनों के बीच कोर्ट में भी मामला चला। मुनेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर शौच को गया था। तभी गांव का ही दबंग, जिससे उसकी पहले झगड़ा हुआ था। वह पहुंच गया और उसने उसे पर हमला कर दिया। चाकू मुनेंद्र के पेट पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अपनी गाड़ी से लेकर थाने पहुंची। फरीदपुर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति पर चाकू मारने का आरोप है। मामूली चाकू पेट में लगा है। पीड़ित की तहरीर पर विधि कार्रवाई की जाएगी। संवाद