{"_id":"5e386bc58ebc3e4b5a781d27","slug":"dudhawa-governar-bareilly-news-bly394475966","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल परिवार के साथ दुधवा पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल परिवार के साथ दुधवा पहुंचीं
Tue, 04 Feb 2020 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
लखीमपुर खीरी, अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
दुधवा पहुंचने पर लोगों का अभिनंदन स्वीकार करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट रही। हवाई पट्टी से लेकर दुधवा नेशनल पार्क तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यहां तक कि हेलीपैड से भी काफी दूरी पर लोगों को रोक दिया गया। जिसके कारण वहां काफी भीड़ जमा हो गई। हवाई पट्टी मार्ग पर जगह-जगह सिपाही खड़े हुए थे जो दुधवा नेशनल पार्क तक सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में मशीन से चेकिंग कर अंदर इंट्री दी जा रही थी। यहां पर भी आम लोगों को दूर रखा गया था।
पांच दिवसीय दौरे के तहत परिवार के साथ यहां पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे। हवाई पट्टी के साथ ही दुधवा तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम भी लगी हुईं थी। कई सर्किल के सीओ के साथ ही कई थानों का पुलिस बल बुला लिया गया था। हवाई पट्टी पर चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही रास्तों पर भी सिपाहियों को दुधवा पार्क तक तैनात किया गया था। जिसके चलते आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हवाई पट्टी मोड़ और गौरीफंटा के पास रोका गया ट्रैफिक
राज्यपाल के काफिले में कोई व्यवधान न हो इसके लिए हवाई पट्टी मोड़ से पहले ट्रैफिक रोका गया था। यहां भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं चंदनचौकी व गौरीफंटा के रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। जिससे काफी संख्या में वाहनों का लाइन दूर-दूर तक लगी रही। काफिला निकल जाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
भाजपा नेता से की मुलाकात
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पलिया हवाई पट्टी से निकलते समय गाड़ी रोककर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुंता अग्रवाल से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा नेता ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
दुधवा में सपरिवार हाथी की सवारी करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
दूसरी शिफ्ट में किया सलूकापुर का भ्रमण
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दूसरी शिफ्ट 4:21 मिनट पर सलूकापुर क्षेत्र का भ्रमण किया। हालांकि दूसरी शिफ्ट चार बजे ही शुरू होती है लेकिन देर से आने पर उन्हें पार्क का भ्रमण कराया गया। यहां हाथी की सवारी कर गैंडा दर्शन करने के लिए वह गईं। रात्रि विश्राम के बाद सुबह राज्यपाल किशनपुर वन्यजीव विहार के लिए रवाना होंगी।
परिवार के साथ दुधवा की सैर करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली