{"_id":"9268afe1e07a51810318c4f0c8b631e4","slug":"dubte-chhath-festival-celebrated-by-giving-water-to-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया छठ उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया छठ उत्सव
बरेली
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वांचल की लोकसंस्कृति में रचे-बसे छठ पूजा उत्सव की छटा मंगलवार को शहर में दिखाई दी। यहां रह रहे पूर्वांचल वासियों ने शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परंपरागत छठ पूजा करके सूर्य की उपासना से अपने परिवार की मंगल कामना की। इज्जतनगर, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, धोपेश्वरनाथ मंदिर के कुंड और रामगंगा तट पर सैकड़ों की तादाद में जुटीं महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान मंगल गीत गाए गए। समूचा माहौल भक्तिमय नजर आया।
इज्जतनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर, सदर कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर, सिद्धार्थनगर स्थित बजरगंजबली के मंदिर और रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के शिव मंदिर के कुंड पर जुटीं पूर्वांचल परिवारों की महिलाओं ने भरपूर्व भक्तिभाव के साथ परंपरागत ढंग से अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया। इसके बाद महिलाओं ने घरों में कोशी रखा। कोशी पूजा के साथ मंगल गीत गाए गए। इज्जतनगर मंदिर में ललिता पांडेय, रागिनी, ऊषा सक्सेना, प्रीति श्रीवास्तव, सानिया, लुलु आदि महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बुधवार को भोर में कोशी घाटों पर ले जाया जाएगा। इसके बाद डाला लेकर जाकर उगले सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूरे दिन छठ पूजा को लेकर परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। शहर में रहने वाले पूर्वांचल के परिवारों में छठ पूजा का उत्सव तीन दिन से चल रहा था। भोजपुरी समाज के उपाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उगले सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा उत्सव का समापन हो जाएगा। शहर में रहने वाले बहुत सारे पूर्वांचल समाज के लोगों ने रामगंगा तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की है।