{"_id":"6653b5ba87473a887c0a2dc4","slug":"dry-tube-well-and-motor-failure-how-to-quench-thirst-bareilly-news-c-4-lko1018-408846-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूखे ट्यूबवेल और मोटर खराब, कैसे बुझे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूखे ट्यूबवेल और मोटर खराब, कैसे बुझे प्यास
Mon, 27 May 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भीषण गर्मी में शहरवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। कुछ मोहल्लों में ट्यूबवेल सूखे हैं तो कहीं मोटर खराब हैं। जहां सबकुछ सही है, वहां बिजली नहीं आ रही है। कई मोहल्लों में नाम की जलापूर्ति हो रही है। प्रेशर कम होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में शहर की 50 फीसदी आबादी की प्यास नहीं बुझ पा रही है। सुबह पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसको लेकर पुराने शहर की महिलाओं ने मोर्चा खोला तो जलकल विभाग ने दूसरी लाइन से कनेक्शन जोड़ दिया, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
किला के जखीरा, डोमनी मस्जिद, स्वालेनगर, कालीबाड़ी, प्रेमनगर के भूड़, शाहबाद, सुभाषनगर के बाजपेई ढाल के आस-पास का क्षेत्र, पुराने शहर के घेर जाफर खां, रबड़ी टोला, सूफी टोला, नकटिया समेत कई इलाकों में जलापूर्ति का संकट है। वार्ड छह, 11 78 और 80 में सात-आठ माह से पानी की किल्लत है। वार्ड 78 सूफी टोला में महिलाओं के आंदोलन व जलकल विभाग की लाख कोशिश के बाद भी जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है।
वार्ड 11 कटरा चांद खां और वार्ड छह में ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। दोनों क्षेत्रों के पार्षद महापौर को भी कई पत्र दे चुके हैं। इलाके के हैंडपंप भी खराब होने की वजह से संकट और गहरा गया है। जिन इलाकों में जलापूर्ति हो रही है, वहां लो वोल्टेज ने समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
वार्ड छह नवादा शेखान के पार्षद छंगामल मौर्य ने बताया कि कई बार अधिकारियों को पत्र दिया। काफी प्रयास के बाद भी पानी की समस्या खत्म नहीं हुई। जब मामले ने तूल पकड़ा तो एक-दो दिनों में मिनी ट्यूबवेल लगवाने की बात कही गई पर वह काम भी नहीं हुआ। जलकल विभाग ने हैंडपंपों की मरम्मत भी नहीं कराई। इससे काफी परेशानी हो रही है।
पार्षद से भी कई बार मामले की शिकायत की। उन्होंने मामला अधिकारियों तक पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छह-सात माह से पानी समस्या से लोग परेशान हैं। - राजेंद्र गौतम
फरवरी से ही ट्यूबवेल खराब है। अब निगम आचार संहिता का बहाना बना रहा है, जबकि यह काम इससे पहले ही हो जाना चाहिए था। ये जनता को प्यास से मार देंगे। - मोहम्मद जीशान
पानी की समस्या को दूर करने के आदेश दिए गए हैं। जहां पर काम के नाम पर खानापूर्ति की गई है, वहां की परेशानी को समझते हुए संबंधित के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त