फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken youths attacked PAC jawans with helmets, one in custody

Bareilly News: नशे में धुत युवकों ने पीएसी जवानों पर हेलमेट से किया हमला, एक हिरासत में

Wed, 08 Mar 2023 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths attacked PAC jawans with helmets, one in custody
बरेली। थाना बारादरी के तहत आने वाले सेटेलाइट बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम नशे में धुत युवकों ने पीएसी के दो जवानों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। दो हमलावर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड के नकटिया स्थित पीएसी बटालियन के तैनात सिपाही गोपाल अपने साथी सिपाही सुभाष के साथ मंगलवार दोपहर बाद सेटेलाइट पर फल खरीदने आए थे। इस दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। ओवरटेक के दौरान दोनों बाइक की मामूली टक्कर हो गई। पीएसी सिपाही गोपाल ने बाइक सवार युवकों से संभल कर बाइक चलाने को कहा। बाइक सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने पीएसी सिपाहियों से विवाद शुरू कर दिया। इसको लेकर तकरार हो गई। बाइक सवार युवकों में एक ने हेलमेट से पीएसी जवानों पर हमला कर लिया। इससे एक जवान का सिर फूट गया और दूसरा चोटिल हो गया। पुलिस ने कटरा निवासी पवन नाम के एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed