फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk youth waved a gun in the air while baraat of scheduled caste in bareilly

Bareilly News: गली से गुजर रही थी अनुसूचित जाति के युवक की बरात, तभी शराबी ने निकाला तमंचा... मची भगदड़

Sat, 30 Nov 2024 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 02:32 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया। जब अनुसूचित जाति के युवक की बरात गुजर रही थी, तभी उसका अपने चाचा से विवाद हो गया। आरोपी तमंचा लेकर गली में आ गया, जिससे बरात में भगदड़ मच गई।  

विज्ञापन
Drunk youth waved a gun in the air while baraat of scheduled caste in bareilly
छीनाझपटी में गिरा तमंचा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक का चाचा से झगड़े के दौरान बखेड़ा हो गया। युवक ने तमंचा लहराया तो वहां से गुजर रही अनुसूचित जाति के युवक की बरात में भगदड़ मच गई। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। घटना के बाद बरात रोकने की अफवाह भी उड़ा दी गई, जिसे दुल्हन पक्ष ने गलत बताया। तमंचा लहराने के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वाकया शुक्रवार दोपहर का है। सिरौली के जगन्नाथपुर गांव में अनुसूचित वर्ग के परिवार में बरात आई थी। इसी दौरान गांव निवासी राघवेंद्र ठाकुर अपने घर में शराब पीकर घुसा और झगड़ा करने लगा। राघवेंद्र के चाचा ने उसे समझाया तो वह तमंचा लेकर सड़क पर लहराने लगा और चाचा को गाली देने लगा। इसी दौरान बरात यहां से गुजर रही थी। 
विज्ञापन


संभल हिंसा: बरेली में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी... एक घंटे बाद रिहा; दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा देखकर बराती भागने लगे। कुछ लोगों ने बरात के दौरान तमंचा लहराने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर बरात रोकने की अफवाह उड़ा दी। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी राघवेंद्र को गिरफ्तार जेल भेज दिया। बरात रोकने का कोई मामला नहीं है। दुल्हन के परिवार ने भी ऐसी कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed