{"_id":"68fa9710b903fc22d20f26e6","slug":"drunk-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-bareilly-news-c-4-1-bly1039-751341-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में धुत युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में धुत युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र की ग्राम गुरुगांव में बुधवार की रात को शराब के नशे में धुत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की गुरुगांव में रवि और कन्नू दो भाई, अपनी बूढ़ी मां के साथ रहते हैं। दोनों भाई शराब के आदी हैं। बताते हैं कि बुधवार को रवि सिंह (27) ने शराब पी थी। रात में अपने ही घर के कमरे में फंदा लगा ली। सुबह को सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
एसओ विनोद कुमार ने बताया कि दूसरा भाई भी शराब के नशे में धुत था। वह भी भाई के मरने के बाद खुद मरने की बात कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर शांत कर दिया है। दोनों भाई बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से रवि सिंह गांव में ही रह रहा था। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। संवाद