फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk husband opens fire on wife in Bareilly

Bareilly: नशे में धुत पति ने शिक्षिका पत्नी पर झोंका फायर, माता-पिता को बट से पीटकर किया घायल

Sat, 30 Sep 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

विवाहिता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। अक्सर सास-ससुर के साथ गालीगलौज करता है। 28 सितंबर की रात भी शराब के नशे में सबको परेशान करने लगा विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया। 
 

विज्ञापन
Drunk husband opens fire on wife in Bareilly
बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति ने शिक्षिका पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। बीच-बचाव कराने आए माता-पिता को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। तहरीर मिलने पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत निवासी विजेयता ने बताया कि वह थाना बिथरी चैनपुर की इंटरनेशनल सिटी कॉलोनी में पति कपिल राणा के साथ रहती हैं। उनकी तैनाती बदायूं के प्राथमिक विद्यालय फीरोजपुर में सहायक अध्यापक पद पर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेयता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। अक्सर सास-ससुर के साथ गालीगलौज करता है। 28 सितंबर की रात करीब नौ बजे कपिल राणा शराब पीकर घर आया और सबको परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया।

बीच-बचाव कराने पर सास शांति और ससुर बहापाल को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने डायल 112 पर कॉल की तो आरोपी पति पुलिस के आने से पहले जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed