फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dropped seven degrees... Maximum mercury stopped two steps before minimum.

Bareilly News: सात डिग्री लुढ़का... न्यूनतम से दो कदम पहले ठिठका अधिकतम पारा

Tue, 31 Dec 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Dropped seven degrees... Maximum mercury stopped two steps before minimum.
बरेली। पहाड़ाें पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के असर से सोमवार को शहर पर घने कोहरे की चादर तनी रही। दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर न्यूनतम के करीब पहुंच गया। बादल भी छाए रहे। शहरवासी दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने दो जनवरी तक कोहरा और शीत दिन का यलो अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गलन भरी रही। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दिन में भी शहर में जगह-जगह अलाव जलते दिखे। ठंड से निजात के लिए घरों में हीटर, ब्लोअर, वार्मर आदि चले। बाजारों में आम दिनों के सापेक्ष भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सात डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट के साथ 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीत दिन का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबी फसलों के लिए फायदेमंद है ठंड
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश ने सिंचाई की समस्या दूर कर दी। अब कड़ाके की ठंड से रबी फसलों को भरपूर नमी मिलेगी। इससे गेहूं, गन्ना, दलहनी, सब्जी संबंधी फसलों को विशेष लाभ होगा। किसानों से अपील है कि वे फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर दें। नमी से फसलों में कीड़े लगने की आशंका रहती है।

बीपी और दिल के मरीज रखें सेहत का ख्याल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, तापमान के बीच अगर दस डिग्री से कम अंतर है तो शरीर में खून के प्रवाह की गति प्रभावित होती है। सोमवार को महज दो डिग्री का अंतर रहा। लिहाजा, दिल और बीपी के मरीज खुद को सर्दी से बचाएं। गर्म कपड़े पहने रहें। बेहद जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकलें। दवाएं साथ रखें और नियमित सेवन करें, ताकि खतरे की आशंका न रहे।

कैंप फायर से होगा नववर्ष का आगाज
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार पछुआ हवा के चलते अगले तीन दिनों तक धूप नहीं निकलेगी। सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार रहेगी। ऐसे में दिसंबर का आखिरी दिन और नववर्ष का आगाज ठिठुरन के बीच होगा। इससे निजात के लिए शहरवासी कैंप फायर से नव वर्ष का आगाज करेंगे। तमाम शहरवासियों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।


बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
30 दिसंबर 14.3 12.3
29 दिसंबर 21.1 12.6
28 दिसंबर 21.3 13.8
27 दिसंबर 22.9 10.4
26 दिसंबर 23.7 9.2
25 दिसंबर 21.8 9.2
24 दिसंबर 21.8 9.2
नोट : मौसम विभाग से प्राप्त तापमान डिग्री सेल्सियस में।
--
जिला अस्पताल में दो हजार मरीजों का इलाज
बरेली। डॉ. गुप्ता के मुताबिक सर्दियों में ओपीडी में वायरल बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए सोमवार को 14 सौ नए पर्चे बने। पुराना पर्चा लेकर परामर्श के लिए करीब पांच सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसमें चार सौ लोग बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में रहे। वहीं, सांस संबंधी रोगों के मरीजों की भी कतार रही। पैथोलॉजी में 210 मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड संबंधी जांचें हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed