फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DRM saw the condition of the junction, development work will start soon

Bareilly News: डीआरएम ने देखा जंक्शन का हाल, जल्द शुरू होंगे विकास के काम

Sat, 24 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
DRM saw the condition of the junction, development work will start soon
बरेली। जंक्शन पर विकास के काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने बरेली पहुंचकर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर कराए गए कार्यों का जायजा लिया। टिकट विंडो, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे कॉलोनी सुभाषनगर और कैंट रोड का भी मुआयना किया। विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सभी प्लेटफाॅर्म पर पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। खानपान के स्टॉलों पर ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अनधिकृत वेंडरों को लेकर भी उन्होंने जिम्मेदारों को चेताया।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर होना है काम
यार्ड रिमॉडलिंग : 48.90 करोड़
मुरादाबाद-लखनऊ के बीच सेफ्टी फेंसिंग : 49.16 करोड़
26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन : 9.74 करोड़

छह प्लेटफाॅर्मों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम : 2.62 करोड़

एसी मेंटेनेंस शेड का निर्माण : 4.35 करोड़



नरमू ने सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
डीआरएम के बरेली पहुंचने पर नाॅर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने उनको अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित सात सूत्री ज्ञापन दिया। शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ और सचिव राजेश दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीआरएम से मुलाकात की। उनको बताया कि जंक्शन के रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। रेलवे के अन्य विभागों के कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के बारे में भी बताया और उनके निस्तारण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed