{"_id":"672a9666fdcd697e0e022c04","slug":"drm-found-dirt-at-the-junction-also-checked-passenger-facilities-bareilly-news-c-4-bly1015-515517-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीआरएम को जंक्शन पर मिली गंदगी, यात्री सुविधाओं को भी परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीआरएम को जंक्शन पर मिली गंदगी, यात्री सुविधाओं को भी परखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने जंक्शन, बरेली कैंट का निरीक्षण किया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर रेल नीर के अलावा अन्य कंपनियों की पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गंदगी मिलने पर नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को निरीक्षण के समय डीआरएम ने जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज, यार्ड एवं नई बनाई जाने वाली सिक लाइन का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। कैंट स्टेशन पर संकेत एवं दूरसंचार विभाग की नई बिल्डिंग के कार्यों को परखा एवं अधिकारियों से कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। डीआरएम राज कुमार सिंह ने अधिकारी विश्रामालय, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल, एमपीएस स्टाल का भी निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय की सफाई व्यवस्था, प्रतीक्षालय और स्टेशन पर लगी दुकानों के लाइसेंसों को भी चेक किया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आशीष सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता , वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) जन्मजेय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग
बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के महानगर अध्यक्ष सईद सिब्तैनी ने जंक्शन पर टैंपो स्टैंड पर अवैध वसूली कर चालकों का उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सईद सिब्तैनी ने बताया कि निजी वाहनों, ई-रिक्शा व टेंपो स्टैंड पर 24 घंटे अवैध वसूली की जा रही है। इस मौके पर हाफिज सलीम, मौलाना लियाकत हुसैन, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद यूसुफ, सैयद मुशर्रफ हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस मौके पर हाफिज सलीम, मौलाना लियाकत हुसैन, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद यूसुफ, सैयद मुशर्रफ हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद