फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driving licenses of more than 20 thousand drivers will be cancelled in Bareilly

Bareilly News: 20 हजार से ज्यादा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त, ट्रैफिक पुलिस ने की संस्तुति

Sat, 30 Aug 2025 08:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 08:23 AM IST
सार

बरेली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई होगी। ट्रैफिक पुलिस ने 20 हजार से अधिक ऐसे वाहनों की सूची तैयार की है, जिनके पांच से अधिक चालान हो चुके हैं। इन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Driving licenses of more than 20 thousand drivers will be cancelled in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ट्रैफिक पुलिस ने पांच से अधिक चालान वाले 20303 वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजकर उनके पंजीकरण और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। इनमें 15 ऐसे वाहन हैं, जिनके 60 या इससे ज्यादा चालान हो चुके हैं। इन वाहनों को काली सूची में डाला गया है। पकड़े जाने पर इन वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व मृत्युदर में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: त्योहार से पहले सात दिन का मेगा ब्लॉक, बरेली से गुजरने वाली 28 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 26 का मार्ग बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 20,303 वाहनों का पांच या इससे अधिक बार चालान हो चुका है। इन वाहन स्वामियों ने जुर्माना भी अदा नहीं किया है। परिवहन विभाग से इन वाहनों का पंजीकरण और वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

Trending Videos

बाइक का 93, स्कूटी का 81 बार हो चुका चालान
ट्रैफिक पुलिस ने 15 ऐसे वाहनों को काली सूची में डाला है, जिनका 60 से ज्यादा बार चालान हो चुका है। इनमें 11 ऐसे वाहन हैं, जिनका 69 बार तक चालान हो चुका है। चार वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में 70 से 80 और तीन वाहनों का 81 से 93 बार तक चालान हो चुका है। एक बाइक का 93 बार और एक स्कूटी का 81 बार चालान हुआ है।

कर बकाया होने पर स्कूल वाहन सीज
परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूल वाहन को सीज कर दिया गया। विभाग की ओर से जारी हुई सूचना के मुताबिक, वाहन पर मई 2021 से कर बकाया था। पंजीयन/फिटनेस, बीमा, परमिट वैधता समाप्त होने के साथ ही वाहन पर एचएसआरपी भी नहीं लगी थी। 

वाहन बहेड़ी के एक निजी स्कूल में इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन को थाने भेजने से पहले उसमें बैठे बच्चों को सुरक्षित उनके स्कूल तक पहुंचाया गया। नियमित देय कर के अलावा 43,350 हजार का चालान भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed