फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   28 trains will be cancelled due to mega block in Gorakhpur Division before the festival

UP: त्योहार से पहले सात दिन का मेगा ब्लॉक, बरेली से गुजरने वाली 28 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 26 का मार्ग बदला

Fri, 29 Aug 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 03:59 PM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा से पहले 21 से 26 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में दो स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं, कई गाड़ियों का मार्ग बदला गया है। 

विज्ञापन
28 trains will be cancelled due to mega block in Gorakhpur Division before the festival
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गाड़ियों का संचालन समयबद्ध, सुरक्षित और संरक्षित हो, इसके लिए 21 से 26 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में दो स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ के बीच चार किमी की तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच पांच किमी की दूसरी लाइन की कमीशनिंग की जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ब्लॉक के दौरान 21 से 27 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों को बरेली होते हुए गुजरने वाली 28 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 26 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।  
विज्ञापन


ये गाड़ियां निरस्त की गईं 
12555-56 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 21 से 28 सितंबर, 22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12587-88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 व 27 सितंबर, 12595-96 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर, 15705-07 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस 22 से 26 सितंबर, 15273-74 रक्सौल-आनंद विहार 22 से 28 सितंबर तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


05305-06 छपरा-आनंद विहार 22 से 27 सितंबर, 15098-97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 23 व 25 सितंबर, 15025-26 मऊ-आनंद विहार-एक्सप्रेस 23 व 26 सितंबर, 15529-30 सहरसा-आनंद विहार 24 व 25 सितंबर को नहीं चलेगी। 

यह भी पढ़ें- UP: आलम ने प्रेम सिंह बनकर युवती का किया यौन शोषण, हकीकत पता लगी तो बोला- शिकायत की तो टुकड़े कर दूंगा

12571-72 गोरखपुर-आनंद विहार 24 से 28 सितंबर, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 24 से 30 सितंबर, 15058-57 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 से 29 सितंबर, 15002-01 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 27 व 29 सितंबर को निरस्त रहेगी। 

Trending Videos

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित 
15707-08 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 21 से 26 सितंबर, 14673-74 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 से 27 सितंबर, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15651-52 22 से 26 सितंबर, 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 21 से 27 सितंबर, 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 22 से 27 सितंबर, 13019-20 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 से 26 सितंबर निर्धारित के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 22 से 26 सितंबर, 14617-18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 23 से 27 सितंबर, 12553-54 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली 23 से 27 सितंबर, 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नई टाउनशिप के लिए बीडीए जबरन छीन रहा खेत, किसान बोले- हम जान दे देंगे पर जमीन नहीं

15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 24 सितंबर, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस 26 सितंबर, 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस 27 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

यहां मेगा ब्लॉक निरस्त, सामान्य रहेगा ट्रेनों का संचालन
दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर पिलखुआ-डासना बीच 10 से 16 सितंबर तक प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को रेलवे ने तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया है। अब इस अवधि में मुरादाबाद मंडल की आठ गाड़ियों का संचालन सामान्य रहेगा। अब यह मेगा ब्लॉक 20 सितंबर के बाद लिया जाएगा।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि पिलखुआ-डासना रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए 10 से 16 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाना था। इस कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असाम एक्सप्रेस, 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस, 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस और 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया था। अब इन गाड़ियों का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed