{"_id":"5e9f43808ebc3e905d3baed0","slug":"driver-of-female-officer-clashed-for-not-sanitizing-officer-s-car-bareilly-news-bly403341725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर की गाड़ी सैनिटाइज न करने पर भिड़ा महिला अफसर का ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर की गाड़ी सैनिटाइज न करने पर भिड़ा महिला अफसर का ड्राइवर
विज्ञापन
गाड़ी को सैनिटाइज करते फायर बिग्रेड के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कलक्ट्रेट आए फायर ब्रिगेड के स्टाफ पर बना रहा था दबाव
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट में सैनिटाइजेशन के लिए दवा का छिड़काव करने आया फायर ब्रिगेड के स्टाफ और अफसर की एक गाड़ी के ड्राइवर के बीच बहस हो गई। ड्राइवर का कहना था कि यह गाड़ी एक महिला अफसर की है। उन्होंने गाड़ी सैनिटाइज कराने के लिए भेजी, लेकिन फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने ऐसा करने से माना कर दिया। बात बढ़ने पर सभी जगह पर छिड़काव किए बगैर फायर बिग्रेड के कर्मचारी कलक्ट्रेट से वापस चले गए।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने एनआईसी की तरफ से दवा का छिड़काव शुरू किया मगर जैसे ही वह मेन गेट के पास पहुंचे, वहां एक अफसर का ड्राइवर गाड़ी लेकर पहुंच गया। वह फायर बिग्रेड के स्टाफ पर दबाव बनाने लगा कि वह उसकी गाड़ी सैनिटाइज की जाए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि केवल परिसर में ही दवा छिड़कने की अनुमति है। इसे लेकर अफसर की गाड़ी के ड्राइवर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के बीच बहसबाजी भी हुई। इससे आसपास सुरक्षा गार्ड भी इकट्ठा हो गए। फायर ब्रिगेड के लोग इससे भी नाराज थे कि कुछ कर्मचारी परिसर के साथ आफिस के अंदर भी छिड़काव के लिए प्रेशर बना रहे थे। गौरतलब है कि सेटेलाइट बस अड्डे पर लोगों पर दवा का छिड़काव करने के मामले में पहले ही फायर ब्रिगेड की फजीहत को चुकी है।

‘फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने कलक्ट्रेट में हुई इस घटना की जानकारी नहीं दी है। उनसे इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।’ - रवीश कुमार, एसएसओ