फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   driver made a video call to his girlfriend and committed suicide in Bareilly

'ब्लैकमेल कर रही थी प्रेमिका': मंत्री के ड्राइवर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, भाई ने युवती पर कराई रिपोर्ट

Mon, 19 Aug 2024 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 10:16 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री के धर्मपाल सिंह की फ्लीट के चालक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। उनका शव शनिवार रात गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। कानों में इयर बड्स लगे थे। मृतक के भाई ने प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
driver made a video call to his girlfriend and committed suicide in Bareilly
राजवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग मंत्री और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह की फ्लीट के चालक राजवीर सिंह उर्फ कुंदन (28) ने जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका से वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बाराबंकी से आए भाई ने कोतवाली में प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राजवीर सिंह बाराबंकी के थाना सुबेहा के गांव किरसिया के रहने वाले थे। वह शासन से अनुबंधित लखनऊ के अलीगंज के आनंद शुक्ला की ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करते थे। एजेंसी की ओर से ही मंत्री धर्मपाल सिंह की कार उपलब्ध कराई गई है। लखनऊ से आने के बाद राजवीर सर्किट हाउस चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके थे। शनिवार देर रात उन्होंने गेस्ट हाउस के पर्दे का फंदा बनाकर कुंडे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन




रात में ही मंत्री के बाहर जाने के समय उनके स्टाफ ने राजवीर के फोन पर कई बार कॉल कीं, मगर रिसीव नहीं हुई। तब मंत्री का गनर गेस्ट हाउस पहुंचा। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो राजवीर का शव फंदे से लटका पाया। कान में लगे इयर बड्स जेब में रखे उनके मोबाइल फोन से कनेक्ट थे। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने रात में ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कोतवाल डीके शर्मा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया- ब्लैकमेल कर रही थी प्रेमिका
रात में ही पुलिस ने मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें पैटर्न लॉक लगा मिला। तब कहीं से नंबर जुटाकर पुलिस ने एजेंसी संचालक और राजवीर के घरवालों को कॉल की। सुबह बाराबंकी से राजवीर के भाई ज्ञानवीर सिंह व परिवार के लोग बरेली पहुंचे। ज्ञानवीर सिंह ने कोतवाली में बाराबंकी निवासी युवती ज्योति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट कराई। 

इसमें बताया कि राजवीर का ज्योति से आठ साल से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी। राजवीर की सारी कमाई ज्योति ले लेती थी। जब राजवीर ने उससे शादी करने की जिद की तो वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। इससे राजवीर मानसिक रूप से काफी परेशान थे। गेस्ट हाउस में उन्होंने ज्योति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

फोन में लगा है पैटर्न लॉक 
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राजवीर सिंह के मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा है। उसके खुलने पर ही चैट के बारे में जानकारी हो सकेगी। हां, कॉल डिटेल से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रेमिका से वह घंटों बात करते थे। संभवत: मरने से पहले भी उसी से बात की है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed