फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drive in the air... but don't move too much

Bareilly News: हवा में अभियान... दिवाली पर भी खाइए हिचकोले

Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Drive in the air... but don't move too much
बरेली। गड्ढामुक्ति अभियान के नाम पर जिम्मेदार खानापूर्ति कर रहे हैं। 28 दिन बाद भी शहर की प्रमुख सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। बुधवार को इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

अब सिर्फ आठ दिन बचे हैं। नगर निगम के काम की जो रफ्तार है, उसे देखकर लग रहा है कि इस बार धनतेरस और दिवाली पर भी शहरवासियों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितंबर को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद अभियान शुरू हुआ। लोग उम्मीद कर रहे थे कि दिवाली से पहले सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी, पर ऐसा नहीं हो सका। अब कारोबार से लेकर सामान्य जनजीवन पर इसका असर पड़ रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अभियान के तहत काफी काम हुआ है, फिर भी कुछ सड़कें अभी रह गई हैं। उनको गड्ढामुक्त कराएंगे। कुछ मार्ग ज्यादा खस्ताहाल हैं, उनका नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चौपुला पुल जहां खत्म होता है, वहां सड़क खोदी गई पर ठीक नहीं की गई। गिट्टी भर कर छोड़ दी गई है। अब कोई वाहन वहां से गुजरता है तो गिट्टी उछलती है और लोगों को लगती है।
- माधवबाड़ी में गंगापुर मार्ग पर गड्ढामुक्ति के नाम पर खानापूर्ति की गई। गड्ढे में मलबा भरा गया था, जो बह गया। उखड़ी सड़क पर गिरकर लोग जख्मी हो रहे हैं।
- मैकेनियर रोड पर गड्ढे में जब वाहन पलटने लगे तो आसपास के लोगों ने उसमें मलबा डाल दिया। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं चेते। लोग खतरों भरा सफर कर रहे हैं।

- एकतानगर को डीपीपुरम से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब एक साल से खस्ताहाल है। हर रोज कोई न कोई व्यक्ति गिरकर जख्मी हो रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed