फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drive for admission in BTech today, SCA and EWS should get chance

Bareilly News: बीटेक में प्रवेश के लिए ड्राइव आज, एससी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को मौका

Thu, 14 Aug 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Drive for admission in BTech today, SCA and EWS should get chance
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए दूसरा विशेष अभियान शुरू किया है। एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के जिन विद्यार्थियों ने 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर इन श्रेणियों में पंजीकरण कराया था, वह इस विशेष ड्राइव में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को ट्यूलिप्स मैनेजमेंट सेल, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में सुबह नौ से 10 बजे तक पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय ने एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए कुल 14 सीटें खाली होने की घोषणा की है। इनमें सीएसआईटी (कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी) की अनुसूचित जाति वर्ग में एक, ईएल में चार और एमई (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में चार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, ईई (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की एससी में तीन व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में दो सीटें खाली हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह प्रवेश के समय सभी आवश्यक दस्तावेज और शुल्क साथ लाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed