{"_id":"68192b7670a9619ad1020a9d","slug":"drains-choked-50-mm-rain-in-three-days-waterlogging-in-low-lying-areas-of-the-city-bareilly-news-c-4-lko1064-633618-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाले चोक... तीन दिनों में 50 मिमी बारिश, शहर के निचले इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाले चोक... तीन दिनों में 50 मिमी बारिश, शहर के निचले इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
बरेली। तीन दिनों में हुई 50 मिमी बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। नाले चोक होने से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हुआ। हजियापुर के लोगों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक वे घर से निकल ही नहीं सके। निगम की टीम ने पंपिंग सेट लगाकर वहां से पानी निकलवाया तो कीचड़ की वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। कई दोपहिया सवार गिरकर घायल हुए।
सेटेलाइट रोड व डेलापीर मंडी के निकट नालों के ओवरफ्लो होने से वहां भी जलभराव हुआ। डेलापीर नाले पर लगे संपवेल को चलाकर लोगों को राहत दी गई। सूफी टोला, रबड़ी टोला, जखीरा, मॉडल टाउन, मीरा की पैठ, नवादा शेखान, कटरा चांद खां इलाकों में भी जलभराव की समस्या रही। हालांकि, बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी खुद-ब-खुद निकल गया। मालियों की पुलिया पर स्मार्ट सिटी के फुटपाथ पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, ईसाइयों की पुलिया की ओर से नाला चोक होने से यह समस्या सामने आई है।
उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि डेलापीर मंडी का नाला ओवरफ्लो होने की सूचना मिली थी। टीम ने वहां लगे संपवेल को चालू कर दिया। इससे लोगों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
--
सुभाषनगर पुलिया के नीचे भी भरा पानी
बारिश के बाद सुभाषनगर पुलिया के नीचे भी जलभराव हुआ। इस वजह से यहां से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक यही स्थिति रही। पिछले वर्ष ही पुलिया का निर्माण कराकर इसे ऊंचा कराया गया था, इसके बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली है।