फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drainage stopped due to collapse of drain wall in Harungala

Bareilly News: हरुनगला में नाले की दीवार गिरने से रुकी पानी की निकासी

Thu, 15 Aug 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Drainage stopped due to collapse of drain wall in Harungala
बरेली। हल्की बारिश में ही बुधवार को हरुनगला नाले की दीवार भरभराकर गिर गई। जलनिकासी बाधित होने से वहां के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। नगर निगम की टीम देर शाम तक दीवार का मलबा हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन

हरुनगला वार्ड 17 में नाले की दीवार तड़के पांच बजे गिर गई। यह नाला नकटिया नदी पर बने एसटीपी तक जाता है। इसके बाद नाले का पानी रुक गया और जलभराव की स्थिति बन गई। आस-पास के लोग परेशान हुए तो उन्होंने नगर निगम को सूचना दी। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों से मलबा हटाने के काम में लग गई। वहीं, हल्की बारिश में नाले की दीवार गिरने की घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अग्रसेननगर की सड़कें जलमग्न

नाले की दीवार गिरने से अग्रसेननगर की सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में अगर क्षतिग्रस्त नाला समय से ठीक नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी बाहर भी नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में टूटती नाले की दीवार तो हो सकता था हादसा
अगर नाले की दीवार दिन में टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। नाले के पीछे लाइन से दुकानें बनी हैं। वहां दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है। घटना के वक्त दुकानें बंद थीं, इस कारण कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed