फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drainage arrangements in posh colonies are in shambles

Bareilly News: पॉश कॉलोनियों में जल निकासी के इंतजाम धड़ाम

Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Drainage arrangements in posh colonies are in shambles
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार सनसिटी विस्तार और शिव गार्डन में जल निकासी के इंतजाम नहीं हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद मामला एस्टीमेट से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बारिश के बाद शुक्रवार को जलभराव होने पर दिक्कत और बढ़ गई। सुभाषनगर पुलिया, हजियापुर, संजयनगर व शहर के अन्य निचले हिस्सों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जलभराव होने से सुभाषनगर पुलिया पर कई दोपहिया वाहन बंद हुए। हजियापुर में घरों के अंदर तक पानी घुस गया। राजेंद्रनगर में शहीद चौक के निकट सड़क धंसने से गड्ढा बन गया। वहां कई वाहन गिरे तो लोगों ने वहां डंडे पर लाल झंडा लगा दिया, लेकिन शाम तक नगर निगम से कोई पहुंचा। मुख्य अभियंता ने कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए स्थलीय सर्वेक्षण तीन सितंबर तक होगा, लेकिन अगर कहीं खतरनाक गड्ढा है तो संबंधित जेई उसे ठीक कराएंगे। इसमें देरी करने पर उनकी जवाबदेही तय होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


ये है हाल
- सन सिटी विस्तार के एफ ब्लाॅक स्थित वाटिका, आस्था और अभिलाषा कॉलोनी में 150 से अधिक आवास हैं। लोग जल निकासी न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। सोमेश अग्रवाल साल 2021 से नाले-नालियों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। 2021 में एस्टीमेट बना, पर मौके पर कुछ नहीं हुआ। दोबारा पैरवी की तो 2024 में कवायद शुरू हुई, पर डीपीआर फाइनल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डोहरा रोड स्थित शिव गार्डन कॉलोनी में सड़क का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन जल निकासी का इंतजाम नहीं किया गया। 50 से अधिक परिवार रोज परेशान हो रहे हैं। उनको राहत दिलाने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी का इंतजाम करते तो ये हाल न होता। छह महीने में कई लोग इस जलभराव के चलते गिरकर जख्मी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article