फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Prachi became the winner and Dr. Swati became the runner-up in chess.

Bareilly News: शतरंज में डॉ. प्राची विजेता व डॉ. स्वाति बनीं उपविजेता

Sat, 10 Jan 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Prachi became the winner and Dr. Swati became the runner-up in chess.
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा की ओर से आयोजित आईएमए विंटर स्पोर्ट्स वीक का आयोजन पांच जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आईएमए भवन, बरेली में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस व बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में डॉ. प्राची सिंह ने विजेता का खिताब जीता, जबकि डॉ. स्वाति कंचन गंगवार उपविजेता रहीं। इसी श्रेणी में डॉ. स्वाति कंचन गंगवार ने डॉ. विद्या सिन्हा को, अंडर-11 वर्ग में हृदय ने अथर्व को हराया। अन्य मुकाबलों में डॉ. शिवम मिश्रा ने डॉ. विभोर प्रधान को व डॉ. हर्षित ने डॉ. अमृत को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


- टेबल टेनिस टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
टेबल टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में डॉ. अंशु, डॉ. मृंदा ने डॉ. अनीता नाथ, डॉ. धर्मेन्द्र नाथ को पराजित कर पहला मुकाबला जीता। पुरुष एकल (ग्रुप-ए) में डॉ. विपिन ने डॉ. तन्मय को, सब-जूनियर एकल में हृदय ने इश्ती गोयल को हराया। जूनियर युगल फाइनल में नमिश व सात्विक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वेटरन्स एकल वर्ग में डॉ. डी. नाथ ने डॉ. शरद खंडेलवाल को पराजित किया। टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल के साथ हुआ, जिसमें डॉ. जितेंद्र अग्रवाल ने डॉ. डी. नाथ को हराकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



- बैडमिंटन में हुए रोमांचक मुकाबले
बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष एकल में डॉ. रवि वर्मा ने डॉ. अनुराग को, 18+ वर्ग में आदृत श्रीवास्तव ने दिव्यांश गुप्ता को, 11 से 18+ वर्ष आयु वर्ग में साहिल अग्रवाल ने अविरल गंगवार को, महिला युगल मुकाबले में डॉ. निवेदिता एवं डॉ. रुचि शाह ने आशी एवं डॉ. सीमा माहेश्वरी के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed