फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Nafees and his son sent to jail in Bareilly Violence case

Bareilly Violence: तौकीर के करीबी नफीस और उसके बेटे समेत आठ आरोपी भेजे गए जेल, बवाल से पहले फैलाया था ये संदेश

Wed, 01 Oct 2025 04:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 04:51 PM IST
सार

बरेली में बवाल के मामले में आरोपी डॉ. नफीस खां और उसके बेटे फरमान समेत आठ और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार को कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Dr. Nafees and his son sent to jail in Bareilly Violence case
डॉ. नफीस और उसका बेटा फरमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां को फतेहगढ़ जेल भेजने के बाद से उसके गुर्गों की गिरफ्तारी की जा रही है। अब दाहिना हाथ पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस, नफीस का बेटा फरमान समेत आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं। नफीस और बेटे पर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप है। इनके इशारे पर मस्जिदों में नमाज का वक्त बदला गया था।

विज्ञापन


एसपी सिटी दफ्तर में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मौलाना की पार्टी के नेता डॉ. नफीस और उसके बेटे फरमान की भूमिका इस मामले में नफरत फैलाने की रही है। मौलाना के साथ रहकर नफीस लगातार माहौल भड़काने का काम कर रहा था। आमतौर पर दिन में नमाज का वक्त साढ़े 12 बजे से पौने चार बजे तक रहता है। उस दिन नफीस आदि के भड़काने पर यह संदेश फैलाया गया कि नमाज का वक्त बदला गया है। यह वक्त सभी मस्जिदों में दोपहर एक बजे का कर दिया गया है। इसी संदेश से पुलिस को संदेह हो गया कि सभी लोगों को नमाज के बहाने एक साथ बुलाकर दंगा कराने की योजना है।
विज्ञापन


बाहरी लोगों और अपराधियों को बुलाकर कराया बवाल
एसएसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही बंगाल व बिहार तक के लोग शहर में इस्लामिया मैदान पर कूच करने को बुलाए गए थे, यह बात तो गिरफ्तारी व बरामदगी से भी साफ हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि नफीस का बेटा फरमान आईएमसी के सोशल मीडिया अकाउंट लगातार अपडेट कर भड़काऊ बयान व इस्लामिया मैदान में भीड़ के पुराने वीडियो डालकर लोगों को उकसा रहा था। इसी भड़काने पर नाबालिग लड़के और ग्रामीण शहर चले आए और जाने अनजाने में बवाल का हिस्सा बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

10 मुकदमे, 125 नामजद, 81 आरोपी जेल भेजे
एसएसपी ने बताया कि अब तक 81 उपद्रवी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। खासकर उन लोगों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जिन्होंने भीड़ को भड़काने और एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। एसएसपी ने बताया कि बवाल के बाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें 125 नामजद और करीब तीन हजार अज्ञात उपद्रवी शामिल हैं। सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा नामजद है, कुछ और मामलों में मौलाना व उसके साथियों का नाम खुल सकता है।

तीन थानों से इनको भेजा गया जेल
एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सीबीगंज, कोतवाली और बारादरी थानों से बुधवार को आठ आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेजे गए हैं। इनमें किला के कंघी टोला निवासी डॉ.नफीस, उसका बेटा फरहान खां, किला के मलूकपुर निवासी शान, बारादरी के रोहलीटोला निवासी नदीम पुत्र फारूख, किला के हुसैन बाग निवासी रिजवान, सैलानी निवासी अमान, काजीटोला निवासी ताजिम को जेल भेजा गया है। सीबीगंज पुलिस ने शाहजहांपुर के थाना मदनापुर पंखाखेड़ा इस्लामनगर निवासी इकबाल उर्फ बुंदन व इदरीश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिशें दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed