फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr Himanshu defeated Dr Bhaskar by 260 votes for the post of President in the Bareilly IMA election

बरेली आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद पर डॉ. हिमांशु ने डॉ. भास्कर को 260 मतों से दी मात, जानें अन्य पदों के नतीजे

Mon, 21 Sep 2026 10:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

आईएमए बरेली शाखा के चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए, उन्हें 521 मत मिले। उन्होंने डॉ. भास्कर को 260 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पदों पर अंशु अग्रवाल और शालिनी माहेश्वरी निर्वाचित हुईं। मानद सचिव मोहित अग्रवाल समेत तीन निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन
Dr Himanshu defeated Dr Bhaskar by 260 votes for the post of President in the Bareilly IMA election
जीत का जश्न मनाते आईएमए के निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा का चुनाव रविवार को आईएमए भवन में हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 521 मत हासिल किए। डॉ. भास्कर को 261 मत ही मिल सके। डॉ. हिमांशु ने 260 मतों के अंतर से डॉ. भास्कर को हराया। 

विज्ञापन


अध्यक्ष से ज्यादा उपाध्यक्ष पद पर गहमागहमी की स्थिति रही। दो पदों पर तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। डॉ. अंशु अग्रवाल ने 572 मत मिले। डॉ. शालिनी माहेश्वरी 415 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। डॉ. वीर महेंद्र पाल सिंह गंगवार को 316 मत मिले। मतगणना के परिणाम घोषित होने पर परिसर पंजाबी ढोल की थाप से गूंजा उठा। यहां आईएमए यूपी के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित पद के सापेक्ष एकल नामांकन मिलने से तीन दावेदार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसमें मानद सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता, अस्पताल सलाहकार समिति के सदस्य पद पर डॉ. रितु राजीव शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और ब्लड  बैंक बनाएंगे
पिछले वर्ष निर्वाचित डॉ. डीपी गंगवार इस वर्ष एक अक्तूबर से आईएमए अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत बढ़ती जा रही है, इसलिए आईएमए की ओर से एक और ब्लड बैंक की स्थापना का प्रयास करेंगे। इसके अलावा अस्पताल पंजीकरण और नवीनीकरण की अड़चन और चिकित्सक हित के मुद्दों का समाधान कराएंगे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने गिनाईं प्राथमिकताएं
निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। अस्पताल और पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी सेंटर के पंजीकरण प्रक्रिया की अड़चन दूर कराने, चिकित्सकों की स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सेवा के कार्य कराएंगे।

निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर रहे अस्पतालों के लंबित भुगतान को जारी कराने, खेल गतिविधियों को बढ़ाकर डॉक्टरों की सेहत को बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। 

निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल और चिकित्सकों के हित समेत मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और सामाजिक सेवा के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। 

निर्वाचित कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर गंगवार ने बताया कि चिकित्सकों के हित में जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसे सफल बनाने का प्रयास होगा। अस्पतालों में मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विधिक कार्रवाई की मांग करेंगे। 

कोषाध्यक्ष पद पर छह मतों अंतर से जीत की रही चर्चा
मतगणना से पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर जीत-हार की चर्चाएं रहीं, पर मतगणना के बाद कोषाध्यक्ष पद पर हार-जीत का अंतर कम होने की चर्चाएं रहीं। 392 मत पाकर डॉ. राजवीर सिंह गंगवार जीते। डॉ. कमेंद्र सिंह को 386 मत मिले। महज छह मतों से उनको हार मिली। चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. विमल भारद्वाज के मुताबिक, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हिमांशु 2027-28 में कार्यभार संभालेंगे। अन्य पदाधिकारी वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार की अध्यक्षता में गठित कार्यकारिणी के साथ कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed